Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

उत्तराखंड में सीएम धामी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

[ad_1]

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का जन्मदिन 16 सितंबर को प्रदेशभर में संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी। वहीं, अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के तहत मनाते हुए रचनात्मक कार्यक्रम किए जाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी। भट्ट ने बताया कि सीएम धामी और प्रधानमंत्री मोदी, राज्य के 25 साल पूरे होने तक उत्तराखंड को अग्रणी प्रदेश बनाने के विजन के साथ जुटे हैं। उनके कार्यों से जनता के मन में भी राज्य के नई ऊंचाई पर पहुंचने का विश्वास कायम हुआ है।

उन्होंने कहा कि सरलीकरण, समाधान से संतुष्टि हो या सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास, भ्रष्टाचार मुक्त राज्य का सपना, सख्त भू-कानून, यूनिफार्म सिविल कोड और जनकल्याणकारी योजनाएं, ये सभी मुद्दे सीएम धामी की पहचान बन गए हैं। भट्ट ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी बनाना, यूकेएसएसएससी की रिक्तियों को लोक सेवा आयोग से पूर्ण कराना, पुलिस ग्रेडपे का समाधान निकालने पर संगठन भी सीएम को धन्यवाद ज्ञापित करेगा।

भट्ट ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन प्रदेशभर में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएंगे। इसके तहत 17 सितंबर को विकास कार्यों की प्रदर्शनी, 18 को डेढ़ लाख बधाई संदेश, 19-20 को स्वच्छता कार्यक्रम चलेगा। 21-22 सितंबर को पौधरोपण अभियान, 23 को नौलों, धारों, जलस्रोतों के पूजन का कार्यक्रम, 24 को छह नगर निगम क्षेत्रों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, 25 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती, 27 को दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण, 28 को स्वास्थ्य परीक्षण, 29 व 30 सितंबर को विविधता में एकता उत्सव होंगे।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने यूपी की इन तीन दर्जन राजनीतिक दलों को निष्क्रिय घोषित किया
दो अक्तूबर को गोष्ठी और खादी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सबसे अच्छे कार्यक्रम करने वाले पांच जिलों को पुरस्कृत करेंगे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, विनोद सुयाल, विपिन कैंथोला, कमलेश उनियाल, कौस्तुभानंद जोशी भी मौजूद रहे।

महिला मोर्चा दीपोत्सव मनाएगा
भाजपा महिला मोर्चा मुख्यमंत्री का जन्मदिन दीपोत्सव के रूप में मनाएगा। धामी के 48वें वर्ष में प्रवेश करने के मौके पर धार्मिक स्थलों और गंगा किनारे 48-48 दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने सभी संगठनात्मक जिलों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top