Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

उत्तराखंड शासन ने इस विभाग के अधिकारियों की दिसंबर तक छुट्टियां रद्द करने के निर्देश दिए,सचिव विभाग की कार्यशैली से नाराज

देहरादून।ग्राम्य विकास सचिव राधिका झा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की सड़कों का निर्माण मार्च 2024 तक पूर्ण करने के मद्देनजर इस वर्ष दिसंबर तक किसी भी अधिकारी का अवकाश स्वीकृत न करने के निर्देश दिए। उन्होंने सचिवालय में पीएमजीएसवाई के कार्यों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए।समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने सचिव ग्राम्य विकास को अवगत कराया कि वर्तमान में पीएमजीएसवाई (PMGSY) प्रथम व द्वितीय के 376 कार्य चल रहे हैं। 346 कार्यों को मार्च 2024 तक पूर्ण कर लिया जाएगा, जबकि 30 के मामलों में वन भूमि हस्तांतरण, निविदा प्रक्रिया समेत अन्य कारणों को देखते हुए समय लग सकता है।सचिव ग्राम्य विकास ने 30 कार्यों के अनुश्रवण के लिए नोडल अधिकारी नामित करने और वन भूमि से जुड़े लंबित प्रकरणों के निस्तारण को भी नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर कुछ जिलों में निर्माण कार्यों की धीमी गति समेत अन्य शिकायतें भी सामने आईं, जिन्हें सचिव ग्राम्य विकास ने गंभीरता से लिया। इस क्रम में उन्होंने ग्रामीण निर्माण खंड डीडीहाट के अधिशासी अभियंता को बैठक में भाग न लेने और कार्यों की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर उन्हें विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही मूल विभाग में भेजने के निर्देश दिए।इसके अलावा नैनीताल जिले में भद्यूनी-मलूटी मार्ग के संबंध में जिला प्रशासन की आख्या के दृष्टिगत वहां के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top