Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग टीबी मरीजों को गोद लेगा,’रक्तदान अमृत महोत्सव’ का होगा आयोजन

देहरादून।स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने 2024 तक उत्तराखंड को टीबी मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य तय रखा है।इसके अलावा प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बड़े पैमाने पर ‘रक्तदान अमृत महोत्सव’ का आयोजन किया जायेगा।ये सभी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता आयोजित स्वास्थ्य मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में दी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार से केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में आयोजित देशभर के स्वास्थ्य मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में प्रतिभाग किया। डॉ रावत ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सूबे में क्षय रोग उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024 तक टीबी मुक्त उत्तराखंड का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्य में बड़े स्तर पर टीबी रोगियों की पहचान एवं उपचार के लिये जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि वर्तमान में प्रदेशभर में 15,143 टीबी मरीज हैं। जिनमें से 74 फीसदी टीबी मरीजों ने रोग निदान हेतु सहयोग के लिये अपनी सहमति जताई है, जिसे शीघ्र ही शतप्रतिशत करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि टीबी रोगियों के उपचार परिणामों में सुधार के लिये अतिरिक्त पोषण, जांच एवं उपचार में सहायता प्रदान करने के लिये सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित कर निक्षय मित्रों की पहचान की जा रही है. जिसके लिये जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, उद्यमियों, सहकारी समितियों, पंचायतीराज विभाग, एनजीओ, विभिन्न संस्थानों एवं समाज के विशिष्ट लोगों का सहयोग लिया जायेगा।डॉ रावत ने बताया कि सूबे में आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक बड़े पैमाने पर ‘रक्तदान अमृत महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा. इस महा महोत्सव में रक्तदान करने के लिये अब तक 50 हजार लोग पंजीकरण कर चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में आयोजित स्वास्थ्य मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने आगामी 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले रक्तदान अमृत महोत्सव की तैयारियां, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान और आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन की जानकारी साझा की। उन्होंने समय समय पर केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा करने एवं राज्य सरकारों की मदद के लिये केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का भी आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top