Headline
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या

ऊर्जा निगम कर्मियों ने आश्वासन के बाद आंदोलन किया स्थगित

देहरादून।ऊर्जा के तीनों निगमों में काम करने वाले विद्युत संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित कर दिया है।दरअसल उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन की तरफ से आगामी 6 नवंबर को ध्यान आकर्षण आंदोलन करने का फैसला लिया गया था और इसके लिए राज्य भर से कर्मचारियों को देहरादून में आकर ऊर्जा निगम के मुख्यालय पर इकट्ठा होना था।

ऊर्जा निगम के प्रबंधन ने कर्मचारियों से की बातचीत:

कार्यक्रम से राज्य भर में विद्युत से जुड़े अति आवश्यक कार्यों पर भी इसका सीधा असर पड़ने जा रहा था. ऐसे में शासन के निर्देश पर ऊर्जा निगम के प्रबंधन ने आज विद्युत संविदा कर्मचारियों से बातचीत की और संविदा कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन की मांग है कि कर्मचारियों को नियमितीकरण, समान वेतन और परिवर्तनीय महंगाई भत्ता दिया जाए. विद्युत संविदा कर्मचारियों ने जनहित को देखते हुए सोमवार को होने वाले ध्यान आकर्षण आंदोलन को स्थगित कर दिया है और प्रबंधन के सामने जल्द से जल्द मांग पूरी किए जाने की बात रखी है. वहीं, ऐसा ना होने पर भविष्य में इस आंदोलन को आगे बढ़ाने की भी चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top