Headline
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

ऋषिकेश में पुलिस ने महिला का पर्स लूटने वाले शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया

ऋषिकेश।30 जून को मनसा देवी फाटक के पास दो बदमाशों ने एक महिला का पर्स लूट लिया था।जिसके बाद वह मौके से फरार हो गए।वहीं, महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए इस मामले की जांच शुरू कर दी थी।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों बदमाशों को डोईवाला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों ही बदमाशों के खिलाफ देहरादून जिले के कई थाना क्षेत्र में मुकदमे दर्ज हैं।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक, 30 जून को किरण जोशी निवासी आईडीपीएल शिकायत दी कि वह अपनी सहेली के साथ नगर निगम क्षेत्र मनसा देवी फाटक की ओर से घर के लिए जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो युवकों ने उनसे पर्स लूट लिया।ऐसे में महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज किए।वहीं, मुखबिर की सूचना और आरोपियों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को डोईवाला के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि आरोपियों की पहचान शूरवीर सिंह उर्फ पम्मा और विकास पाल दोनों निवासी जीवनवाला, डोईवाला, देहरादून के रूप में हुई है। पूछताछ में दिनेश ने बताया कि वह एक अपराधिक मामले में अप्रैल में जेल से छूटा था।जबकि, शूरवीर 8 जून को ही जमानत पर बाहर आया था। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 28 जून को 72 सीढ़ी घाट के पास से एक मोटरसाइकिल भी चोरी की थी। पुलिस को तलाशी में आरोपियों से महिला का पर्स और नकदी बरामद हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ देहरादून जिले के अलावा कई थाना क्षेत्रों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

मनसा देवी फाटक के नजदीक सरेराह एक महिला का पर्स लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।वहीं, आरोपियों के पास पुलिस ने देसी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस का दावा है कि इन दोनों आरोपियों पर लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top