Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड- रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड- रेखा आर्या

एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन से भरपूर मानी जाती हैं जड़ वाली सब्जियां, जानिए इनसे क्या लाभ हैं

दिल्ली।जड़ वाली सब्जियां फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं साथ ही इनमें कैलोरी, वसा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम होती है। रूट्स वेजिटेबल कैरोटेनॉयड्स का बेहतरीन स्रोत मानी जाती हैं, ये प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले वर्णक हैं जो कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं। आंखों से लेकर हृदय और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में जड़ वाली सब्जियों का सेवन करना लाभप्रद हो सकता है। आइए इससे सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

विशेषज्ञ देतें हैं रूट्स वेजिटेबल के सेवन पर जोर

हरी सब्जियों के साथ जड़ वाली सब्जियों के सेवन पर भी विशेषज्ञ काफी जोर देते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि विभिन्न रंगों वाली सब्जियों को आहार में शामिल करना सबसे बेहतर होता है। ये विभिन्न पोषक तत्वों, विटामिन और खनिजों की शरीर की आवश्यकता को आसानी से पूरा कर सकती हैं।

शरीर को फिट और स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम, फोलेट, काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन ए, बी, और सी के साथ मैंगनीज की जरूरत होती है, जिसकी इन सब्जियों से आसानी से पूर्ति की जा सकती है। आइए ऐसी ही कुछ सब्जियों और उनसे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

गाजर में मौजूद होते हैं कई गुण

गाजर सबसे फायदेमंद जड़ युक्त सब्जियों में से एक माना जाता है, यह आसानी से उपलब्ध और शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकता है। गाजर में बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो इसे काफी फायेदमंद बनाती है। शरीर के अंदर, बीटा कैरोटीन विटामिन-ए में बदल जाता है। आपकी आंखों को स्वस्थ रखन के अलावा विटामिन-ए प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

चुकंदर की पोषकता

शरीर में आयरन की कमी हो या रक्तचाप की समस्या, चुकंदर का सेवन करना आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकता है। चुकंदर में बीटाइन नामक एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के साथ कई प्रकार के गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने में भी सहायक है। चुकंदर में नाइट्रेट भी मौजूद होता है जो बेहतर रक्त परिसंचरण को व्यवस्थित करने के साथ निम्न रक्तचाप की समस्या को दूर करने में सहायक है।

आलू के भी हैं कई फायदे

आलू सबसे लोकप्रिय जड़ वाली सब्जियों में से एक है। एक मध्यम आकार के पके हुए आलू में से 935 मिलीग्राम पोटैशियम प्राप्त हो सकता है। यह केले में पाए जाने वाले पोटेशियम की मात्रा से दोगुना है। आलू, विटामिन-सी और बी6 का भी अच्छा स्रोत है, इसका सेवन करना आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। आलू में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम करने में आपके लिए सहायक हैं।

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए विशेषज्ञ सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह देते हैं। इसमें मौसमी फलों और सब्जियों को शामिल करना सबसे आवश्यक माना जाता है। ये न सिर्फ पोषकता से भरपूर होती हैं, साथ ही शरीर को निरोगी बनाए रखने में भी विशेष भूमिका निभाती हैं।

अध्ययनों में हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ जड़ युक्त सब्जियों के सेवन को भी काफी फायदेमंद बताया गया है। विशेषज्ञ बताते हैं कि आहार में इन्हें शामिल करके कई गंभीर रोगों के जोखिम तक को कम करने में मदद मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top