Headline
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर

एसबीआई ग्राहकों को झटका! होम, ऑटो सहित सभी लोन महंगे, बढ़ जाएगी आपकी ईएमआई

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद अब एसबीआई बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

एमसीएलआर में इस बढ़ोतरी से ग्राहकों की लोन ईएमआई बढ़ जाएगी। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई ब्याज दरें 15 दिसंबर 2022 से प्रभावी हो जाएंगी। आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी करने के बाद बैंक्स अपनी एमसीएलआर को बढ़ा रहे हैं। रेपो रेट अब बढक़र 6.25 फीसदी हो गई है। आरबीआई के इस फैसले के एक सप्ताह बाद ही एसबीआई ने भी अपना कर्ज महंगा कर दिया है।

किस अवधि पर कितना ब्याज

नई दर वृद्धि के बाद एसबीआई की एक दिन की अवधि वाली एमसीएलआर 7.60 फीसदी से बढक़र 7.85 फीसदी हो गई है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, एक महीने और तीन महीने की अवधि के लिए एमसीएलआर 7.75 से बढक़र 8 फीसदी हो गई है। वहीं छह महीने और एक साल की अवधि के लिए बैंक की एमसीएलआर 8.05 फीसदी से बढक़र 8.30 फीसदी हो गई है। दो साल की अवधि के लिए एमसीएलआर 8.25 फीसदी से बढक़र 8.50 फीसदी हो गई है। वहीं, तीन साल की अवधि वाली एमसीएलआर 8.35 फीसदी से बढक़र 8.60 फीसदी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top