Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

केजरीवाल का दावा, मनीष सिसोदिया पर छापेमारी के बाद गुजरात में आम आदमी पार्टी का वोट शेयर 4 फीसदी बढ़ा

[ad_1]

नई दिल्ली। दिल्ली और पंजाब में भारी बहुमत से सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी की निगाहें गुजरात पर टिकी हैं। पार्टी को उम्मीद है कि इन दोनों राज्यों की तरह वह यहां भी कमाल दिखा सकती है और सूबे की राजनीति में अपना असर छोड़ सकती है। यही वजह है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ समय से गुजरात पर लगातार बयान दे रहे हैं। केजरीवाल ने गुरुवार को कहा है कि उनके डिप्टी मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई की छापेमारी के बाद से गुजरात में आम आदमी पार्टी का वोट शेयर 4 फीसदी बढ़ गया है।

केजरीवाल ने विश्वास प्रस्ताव पर विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘मनीष सिसोदिया पर छापेमारी के बाद से गुजरात में आप का वोट शेयर 4 फीसदी बढ़ा है। गिरफ्तारी के बाद यह 6 फीसदी तक पहुंच जाएगा।’ उन्होंने सिसोदिया का बचाव करते हुए कहा कि जांच एजेंसी जानती है कि वह निर्दाेष हैं, फिर भी उनके खिलाफ कुल 13 मामले दर्ज किए गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के 49 विधायकों के खिलाफ मामले दर्ज हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि सिसोदिया के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘सिसोदिया ने जांच का स्वागत किया, लेकिन मानहानि के मामले की धमकी नहीं दी। ब्ठप् ने सिसोदिया के आवास पर छापा मारा, उनके गांव गई, उनके बैंक लॉकर की भी तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। हम यह साबित करने के लिए आज एक विश्वास प्रस्ताव लाए हैं कि ऑपरेशन लोटस विफल हो जाएगा। हमारे किसी भी विधायक ने पाला नहीं बदला है।’

बीजेपी को निशाने पर लेते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘बीजेपी हर उस जगह की जांच कर रही है जहां आप ने अच्छा काम किया है। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद मुझे लगता है कि हमारा वोट प्रतिशत और बढ़ेगा। क्या स्कूल और अस्पताल बनाना गलत बात है? वे विधायकों को खरीदने पर 20 करोड़ रुपये से 50 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं, जो उनकी नजर में गलत नहीं है।’ दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल द्वारा पेश किया गया विश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हो गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top