Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

केदारनाथ आपदा प्रभावित 67 बच्चों को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करेगा सीआईएमएस कालेज- ललित जोशी

केदारनाथ आपदा प्रभावित 67 बच्चों को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करेगा सीआईएमएस कालेज- ललित जोशी

विद्या धनम, सर्व धन प्रधानम को चरितार्थ करेगा सीआईएमएस कालेज- ललित जोशी

देहरादून।सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून द्वारा केदारनाथ आपदा प्रभावित बच्चों व उनके परिजनों के साथ ईगास पर्व मनाया गया। केदारनाथ आपदा प्रभावित परिवार अपने दो दिवसीय भ्रमण पर देहरादून में मौजूद हैं। प्रथम दिन धाद संस्था द्वारा इन परिवारों व बच्चों के साथ धूमधाम से ईगास पर्व मनाया। वहीं दूसरे दिन सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज देहरादून द्वारा इन बच्चों का स्वागत सत्कार किया। सीआईएमएस कॉलेज द्वारा अपने परिजनों के साथ आए इन बच्चों को देहरादून के विभिन्न स्थानों में शैक्षणिक भ्रमण कराया। तो वहीं कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया। सीआईएमएस कॉलेज का आदर सत्कार देखकर आपदा प्रभावित यह परिवार व बच्चे बेहद खुश नजर आए, शाम को बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व भैलो खेलकर अपनी खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सभी बच्चों को ईगास पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके परिजनों को आश्वासन दिलाया कि वह 12वीं के बाद इन सभी बच्चों को अपने संस्थान में नि:शुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करेंगे, जिससे कि भविष्य में यह बच्चे अपने पैरों पर खड़े हो सके। उन्होंने कहा कि केदारनाथ हो या जोशीमठ आपदा हमारा संस्थान हमेशा आपदा पीडितों के साथ खड़ा रहा है। केदारनाथ आपदा से प्रभावित विभिन्न बच्चे हमारे संस्थान से उच्च शिक्षा ग्रहण कर देश के विभिन्न संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारे संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर 300 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है, जिसमें कोरोना काल में प्रभावित परिवारों के बच्चों व आपदा प्रभावित परिवारों के बच्चों को भी उच्च शिक्षा प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रम में देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, शुशील राणा, देवानंद देवली,धाद संस्था के सचिव तन्मय मंमगाई, मनीषा मंमगाई, आशा डोभाल, माधुरी रावत, मीनाक्षी जुयाल, जगमोहन रावत, सीआईएमएस एंड य़ूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, डायरेक्टर रमेश चन्द्र जोशी, केदार सिंह अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी मेजर (रिटा) ललित सामंत, मोहित बिष्ट व 200 से अधिक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top