Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

केदारनाथ धाम के लिए नए पंजीकरण पर प्रशासन ने इस तारीख़ तक लगाई रोक

देहरादून।केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पर्यटन विभाग ने ऑफलाइन नए पंजीकरण पर रोक को 16 जून तक बढ़ा दिया है, जबकि ऑनलाइन पंजीकरण पर पहले ही रोक लगी है। चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 25 लाख पार हो गया है। 22 अप्रैल से शुरू चारधाम यात्रा में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए अब तक 43.82 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। केदारनाथ की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए एक दिन में 25 हजार तक यात्री पहुंच रहे थे।

यात्रा मार्ग पर घंटों यातायात जाम लगने के साथ ही धाम में क्षमता से अधिक भीड़ बढ़ रही थी। इसे देखते हुए प्रशासन व पर्यटन विभाग ने 16 जून तक ऑनलाइन नए पंजीकरण पर रोक लगाई थी। इसके साथ ही 10 जून तक ऑफलाइन पंजीकरण को बंद किया था। अब ऑफलाइन पंजीकरण पर लगी रोक को बढ़ाकर 16 जून किया गया है। जिन यात्रियों ने पूर्व में पंजीकरण कराया है, उन्हें ही केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए अनुमति होगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक सिर्फ केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए है, जबकि बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण खुला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top