Headline
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या
नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं
नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं

केदारनाथ में खुले में रात बिता रहे तीर्थ यात्री, दर्शन को लंबा इंतजार

[ad_1]

देहरादून । चारधाम यात्रा उमड़ रहे श्रद्धालुओं की भारी संख्या से धामों मेें इंतजाम चरमरा गए हैं। केदारनाथ में तो कई यात्री लॉज, दुकानों के आगे या खुले में रात बिताने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं बदरीनाथ में किए जा रहे मास्टर प्लान के कारण भी यात्रियों को ठहरने की दिक्कत हो रही है। केदारनाथ में सरकारी और निजी मिलाकर कुल सात हजार यात्रियों के ठहरने का इंतजाम है। लेकिन वहां रोजाना 15 से 18 हजार यात्री पहुंच रहे हैं। इसलिए सैकड़ों यात्री होटल, लॉज की गैलरी, दुकानों तक में रुकने को मजबूर रहना पड़ रहा है। 

राजस्थान के सोनाजी, कोलकाता के कजारीराम, दिल्ली के त्रिभुवन कुमार, महाराष्ट्र के सुजीदेव ने बताया कि केदारनाथ में होटल, लॉज भी नहीं मिल पाए। सरकारी टैंट कालोनी में भी जगह नहीं मिली। एक तीर्थपुरोहित से बाहर गैलरी में सोने की अनुमति मांगी। जिन यात्रियों को रात में रुकने की जगह नहीं मिल पा रही है। वे होटल, लॉज स्वामियों की खुशामद करते नजर आ रहे हैं।

दर्शन को करना पड़ रहा लंबा इंतजार
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में छह से आठ हजार यात्री प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। गंगोत्री धाम में पांच हजार यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। यमुनोत्री धाम में सिर्फ 200 लोगों के ही ठहरने की व्यवस्था है। यहां यात्रियों को रात्रि विश्राम के लिए जानकीचट्टी और बड़कोट आना पड़ता है।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में सुबह ही यात्री दर्शन को पहुंच रहे हैं। घंटों लाइन में लगकर भक्त धामों के दर्शन कर रहे हैं। 
वहीं, केदारनाथ में दर्शनों के लिए भी करीब चार घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। क्षमता से अधिक यात्री पहुंचने से ठहरने और खाने पीने के लिए परेशानी हो रही है। उधर, डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि, यात्रियों को क्षमता के अनुरूप ही गौरीकुंड से आगे भेजने का प्रयास किया जा रहा है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top