Headline
‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार और गलतफहमी के बीच उलझी वीर पहाड़िया-अपराशक्ति खुराना की कहानी
‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार और गलतफहमी के बीच उलझी वीर पहाड़िया-अपराशक्ति खुराना की कहानी
मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन
मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन
आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी
आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी
मीराबाई चानू ने किया कमाल, 198 किलो उठाकर रचा इतिहास, एशियाड में भारत को दिलाया रजत पदक
मीराबाई चानू ने किया कमाल, 198 किलो उठाकर रचा इतिहास, एशियाड में भारत को दिलाया रजत पदक
गंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 लोग डूबे, चार को बचाया, एक का शव बरामद
गंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 लोग डूबे, चार को बचाया, एक का शव बरामद
MBECL पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में 16-17 ठिकानों पर छापेमारी
MBECL पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में 16-17 ठिकानों पर छापेमारी
निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश

केदारनाथ यात्रा की मॉनिटरिंग इस बार सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से होगी,पीएम देखेंगे सीधा प्रसारण

देहरादून।मई के पहले सप्ताह से केदारनाथ यात्रा शुरू हो जाएगी।इस साल यात्रा में लाखों लोगों की केदारनाथ धाम आने की संभावना है। इस बार बाबा केदार की यात्रा को स्वयं पीएम मोदी अपने कार्यालय से देखेंगे। यात्रा के लाइव प्रसारण और मॉनीटरिंग के लिए स्वान और एनआईसी ने केदारनाथ से सोनप्रयाग के बीच 10 हाई फ्रीक्वेंसी आईपी कैमरा लगाए हैं। इन कैमरा के जरिये पूरे केदारनाथ सहित 17 किमी पैदल रास्ते के हर हिस्से पर नजर रखी जाएगी। सोनप्रयाग से रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी कार्यालय को रेडियो फ्रीक्वेंसी से लिंक किया गया है।

केदारनाथ यात्रा की मॉनीटरिंग इस बार सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से होगी। खुद प्रधानमंत्री अपने कार्यालय से यात्रा का लाइव प्रसारण देखेंगे। मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और जिलाधिकारी भी अपने कार्यालय से यात्रा व्यवस्थाओं का आंखों देखा हाल जान सकेंगे।

डीएम कार्यालय और यात्रा कंट्रोल रूम में लगी एलईडी के माध्यम से केदारनाथ यात्रा पर नजर रखी जा सकेगी। वहीं, जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग से सचिवालय को इंटीग्रेटेड नेटवर्क और पीएमओ कार्यालय को एनआईसी इंटीग्रेड से लिंक कर यात्रा को लाइव देखा जा सकेगा। वहीं, यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ वीडियो व ऑडियो कॉलिंग से संवाद होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top