Headline
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पेयजल निगम के मुख्य महाप्रबंधक( निर्माण)इं. चंदन रजवार ने रायपुर में आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पेयजल निगम के मुख्य महाप्रबंधक(निर्माण)इं. चंदन रजवार ने रायपुर में आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।गौरतलब है कि सरखेत (मालदेवता) में बादल फटने के कारण अत्यधिक नुक़सान हुआ है। रायपुर क्षेत्र में बादल फटने के बाद स्थानीय नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके साथ ही रायपुर से थानों मार्ग में जो सॉन्ग नदी पर पुल बना था वह भी टूट गया है।कैबिनेट मंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को राहत बचाव कार्य में तेजी से कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं, बार-बार मुझसे जानकारी ले रहे थे कितना नुकसान हुआ है। मैं इसके लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं और जो भी हर संभव मदद होगी वह लोगों की की जाएगी। फिलहाल प्रभावितों को एक डिग्री कॉलेज में शिफ्ट कर रहे हैं। चूँकि यह घाटी रहने योग्य नहीं है, अतः प्रभावित परिवारों की परमानेंट शिफ्टिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top