Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत के अधिकारियों को सख्त निर्देश, रेल परियोजना प्रभावितों को शीघ्र दें मुआवजा, श्रीनगर बस अड्डा एवं पार्किंग के निर्माण कार्यों में लायें तेजी

[ad_1]

देहरादून । ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश जिला प्रशासन एवं रेल निगम के अधिकारियों को दे दिये गये हैं। मुआवजे के पुनर्निर्धारण के लिये रेल विकास निगम को एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके साथ ही श्रीनगर गढ़वाल में निर्माणाधीन बस अड्डा एवं पार्किंग के कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं।

कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभागार में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजन से प्रभावित श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने को लेकर जिला प्रशासन एवं रेल विकास निगम के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने रेल निगम के अधिकारियों को दो टूक कहा कि एक सप्ताह के भीतर प्रभावित परिवारों के मुआवजे का पुनर्निर्धारण कर भुगतान की प्रक्रिया शुरू करें। इसके लिये उन्होंने आयुक्त गढ़वाल मंडल तथा जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल को समन्वय कर शीघ्र मुआवजे का भुगतान कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अभी भी स्वीत, फरासू, डंगरीपंत, धारी आदि गांवों के प्रभावितों को उनके मकानों एवं भूमि का मुआवजा नहीं मिल पाया है जिसको लेकर ग्रामीण लगातार आंदोलन कर परियोजना का विरोध कर रहे हैं। जिसका समाधान समय रहते निकालना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को श्रीनगर गढ़वाल में निर्माणाधीन बस अड्डा एवं पार्किंग के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला प्रशासन को बस अड्डा एवं पार्किंग निर्माण में उत्पन्न भूमि विवाद का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये।

बैठक में सचिव परिवहन अरविंद सिंह हयांकी, आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार, जिलाधिकारी पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे, निदेशक शहरी विकास नवनीत पाण्डे, एजीएम रेल निगम विजय डंगवाल, एजीएम प्रोजेक्ट सुरेन्द्र कुमार, एसडीएम श्रीनगर अजयवीर सिंह, सीनियर मैनेजर रेल निगम ओम प्रकाश मालगुडी, जीएम परिवहन दीपक जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top