Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जलभराव की स्थिति को लेकर अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

ऋषिकेश।कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में बारिश के कारण हुए जलभराव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी कराई जाए। प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए।

लगातार बारिश से ऋषिकेश के वीरपुर खुर्द, चंद्रेश्वर नगर, मनसा देवी, मीरा नगर, मालवीय नगर, बापूग्राम, अमित ग्राम, शिवाजी नगर, श्यामपुर, गुमानीवाला, खदरी खड़कमाफ, रायवाला, छिद्दरवाला, खैरीखुर्द, भट्टोवाला, विस्थापित कॉलोनी आदि क्षेत्रों में जलभराव हुआ है। सोमवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री अग्रवाल को जलभराव से हुए नुकसान की जानकारी दी। इसके बाद मंत्री अग्रवाल ने एसडीएम योगेश मेहरा समेत अन्य अधिकारियों को जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने एसडीएम से जलभराव वाले इलाकों में तत्काल फॉगिंग करवाने के साथ मेडिकल टीम भेजने के निर्देश दिए। लोनिवि के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र सिंह को फोन कर गुमानीवाला में टूटी पुलिया की जगह वैली ब्रिज लगाने के निर्देश दिए। वहीं, वन क्षेत्राधिकारी की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जंगल का पानी आबादी में न आए, इसके पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि आपदा के समय अवकाश पर रहने वाले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेकर उचित कार्रवाई की जाए। मंत्री ने मुलाकात करने वाले ग्रामीणों में शांति प्रसाद थपलियाल, सोनी रावत, सबर सिंह बिष्ट, अनिल भट्ट, शिव प्रसाद गैरोला, हरि सिंह बिष्ट, नरेंद्र नेगी, वीर सिंह रावत आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top