Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई अपने विभागों की 100 दिनों की उपलब्धियां

[ad_1]

सबका साथ, सबका विकास और सबका बिश्वास के साथ काम कर रही राज्य सरकार-रेखा आर्या

देहरादून। आज राज्य सरकार के 100 दिनों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में प्रदेश की जनता के बीच एक और जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य सरकार की उपलब्धियां गिना रहे है तो वहीं प्रदेश के सभी मंत्रीगण भी अपने अपने विभागों में किये गए या फिर आने वाले समय मे किये जाने वाले कार्यो को जनता के बीच रख रहे हैं।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने राज्य सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राज्य की देवतुल्य जनता ने जिस विश्वास के साथ 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को दोबारा सत्ता सौंपी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास की और अग्रसर है।

चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूनिफार्म सिविल कोड का जो वादा जनता से किया था उसको लेकर पहली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया गया और इसके लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है।

वहीं मंत्री रेखा आर्या जी ने अपने विभागों के 100 दिन के कार्यकाल को लेकर बताया कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में हम लोग यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि हमारी जो आंगनबाड़ी बहने हैं उनको महालक्ष्मी किट हो या नंदा गौरा योजना इसे सुनिश्चित करेंगे।

खाद्य विभाग के बारे में मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए कहा कि हमने एक अभियान चलाया “अपात्र को ना व पात्र को हां” जिसका की पूरे प्रदेश में सभी लोगों ने समर्थन किया । इस अभियान के माध्यम से अभी तक 78 हजार से अधिक राशन कार्ड सरेंडर किये जा चुके हैं। मंत्री  ने कहा कि हमारी ये कोशिश थी कि जो लोग पात्र हैं उन्हें राशन प्राप्त हो सके।इसके साथ ही हम लोग फ़ूड ग्रेन एटीएम को इंस्टाल किया है ताकि राशन डीलरों की दुकानों में लंबी -लंबी लाइने ना लगें।

इसके साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में जो वादा किया था कि हम अंत्योदय परिवारों को तीन गैस सिलेंडर रिफिल करके देंगे उसका भी शासनादेश हमारे विभाग की तरफ से जारी कर दिया गया है,जल्द ही मुख्यमंत्री का समय लेते हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया जाएगा। खेल विभाग के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही हमने खेल विभाग की पॉलिसी का जीओ जारी कर दिया है। साथ ही खिलाड़ियों को सरकारी विभागों में समायोजित किया जाएगा । इसके साथ साथ हम खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खेल छात्रवृत्ति प्रारंभ करने जा रहे हैं जिसमें 8 से 14 वर्ष तक के बच्चे 1500 रुपए की खेल छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकेंगे।

मंत्री ने कहा कि इन 100 दिनों में हमारी सरकार ने जनता से किये वादों को अमलीजामा पहनाने का कार्य किया है और बहुत हद तक अमलीजामा पहनाने की और अग्रसर हैं।ये जनता के लिए किए गए कार्य हैं और आगे भी जनता के लिए कार्य किये जायेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top