Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

स्मार्ट सिटी -लापरवाही पर JE सस्पेंड, कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

देहरादून।डीएम आर राजेश कुमार ने स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण किया है. डीएम ने परेड ग्राउंड के पास नाली निर्माण कार्यों में ढिलाई बरतने पर जेई सस्पेंड कर दिया है. साथ ही ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इसके बाद जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने राजपुर रोड पर स्मार्ट सिटी कार्यों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजपुर रोड से दिलाराम चौक तक सड़क पर हुए गड्ढों को भरने के लिए कार्यदाई संस्था बीएनआर सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल सड़क के गड्ढे भरने के निर्देश दिए. साथ ही लोनिवि के अधिकारियों को प्रत्येक स्पॉट पर जेई तैनात करते हुए सड़क को रात तक ठीक करने के निर्देश दिए हैं. वहीं, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को इस कार्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि सड़क के गड्ढों से किसी को जान माल की क्षति होती है तो संबंधित कार्यदाई संस्थाओं पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक के बाद देहरादून में रुक रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. बारिश का असर स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्य भी पड़ने लगा है. हालांकि, पहले से अधूरे पड़े स्मार्ट सिटी के काम के कारण जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बाबत जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान परेड ग्राउंड के पास नाली निर्माण कार्यों में ढिलाई बरतने पर संबंधित जेई को सस्पेंड किया गया साथ ही ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top