Headline
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

कोच द्रविड़ का रोहित को लेकर बड़ा बयान

इंग्लैंड।टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बुधवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। रोहित हाल ही में लीसेस्टरशायर के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद बुधवार को दोबारा उनकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। हालांकि, द्रविड़ का कहना कुछ और ही है।

भारत और लीसेस्टरशायर के बीच प्रैक्टिस मैच ड्रॉ रहा था। वहीं, इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया था। बुमराह को कप्तानी सौंपने के फैसले को लेकर द्रविड़ ने कहा कि यह देखना चाहिए की जानकारी आधिकारिक स्रोत से ही आए। द्रविड़ ने कहा- आपके अगले प्रश्न (क्या बुमराह कप्तान होंगे) के जवाब के लिए मुझे लगता है कि आधिकारिक स्रोतों से बातचीत ज्यादा मदद कर सकती है। एक बार रोहित के बारे में स्पष्ट हो जाए, उसके बाद ही कोई आधिकारिक जानकारी सामने आएगी। बुमराह को लेकर पुष्टि करना मेरे हक में नहीं है।

वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए द्रविड़ ने इस बारे में बात की कि रोहित शर्मा खेल के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। द्रविड़ ने कहा- तो रोहित पर अपडेट यह है कि हमारी मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए वह अभी तक प्लेइंग-11 से बाहर नहीं हुए हैं। जाहिर है उन्हें खेलने के लिए निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। हम उनकी निगरानी करते रहेंगे। टेस्ट में अभी भी कई घंटे बाकी हैं। उनकी जांच कल होनी है। फिलहाल सबकुछ मेडिकल टीम और स्पोर्ट्स साइंस टीम पर निर्भर है कि वह इस पर फैसला करे। हम स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top