Headline
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल

कोरोना के दौरान बंद हुईं सभी ट्रेनें होंगी दोबारा शुरू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए निर्देश, इस समय चल रही हैं 2300 ट्रेनें

[ad_1]

नई दिल्ली। कोरोना के दौरान बंद सभी ट्रेनों का संचालन इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके लिए मंत्रालय को निर्देश दिया है। संबंधित जोन से सप्ताह भर के भीतर अपनी तैयारी कर लेने को कहा गया है। माना जा रहा है कि इस सप्ताह 500 ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। बंद हुई ट्रेनों की वजह से तमाम मुश्किलें झेल रहे यात्रियों को इससे भारी राहत मिलेगी।

साल 2020 के बाद से जब कोरोना आया तब पूरा देश थम गया था। बाजार बंद, इंसान घरों में कैद, सड़कें सूनसान और रेल गाड़ियों के पहिये थम गए थे। धीरे-धीरे कोरोना का संक्रमण कम हुआ तो रेलवे विभाग ने कुछ ट्रेनें तो शुरू कीं लेकिन ज्यादातर बंद ही रहीं। कुछ समय बाद और ट्रेनें बढ़ाई गईं। लेकिन अभी भी तमाम ट्रेनें बंद हैं। इनमें भी ज्यादातर वो ट्रेनें थीं जो लोकल स्तर पर चला करती थीं। लेकिन अब रेल मंत्रालय ने इन ट्रेनों को दोबारा चालू करने का फैसला किया है।

कोरोना के मामले घटने के बाद जरूरत और मांग के मद्देनजर ट्रेनों का संचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू किया गया। फिलहाल 2,300 ट्रेनों का संचालन हो रहा है। 500 ट्रेनों का संचालन अब भी नहीं हो पाया है। सरकार के इस फैसले के बाद चलाई जाने वाली 500 ट्रेनों में एक सौ से अधिक ट्रेनें मेल व एक्सप्रेस श्रेणी की हैं। बाकी 400 ट्रेनें पैसेंजर हैं। इन पैसेंजर ट्रेनों के बंद होने से स्थानीय स्तर पर चलने वाले दैनिक यात्रियों की समस्या बढ़ गई थी।

इस समय चल रही हैं 2300 ट्रेनें
कोरोना के केस घटने के बाद कई ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। लेकिन कई ट्रेनें बंद रही थीं। बंद ट्रेनों को चलाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से मांग बढ़ गई थी। मानसून सत्र के दौरान भी कई सांसदों ने वैष्णव से मिलकर बंद ट्रेनों को चलाने का आग्रह किया। इस समय चलाई जा रही 2,300 ट्रेनों में 1,770 ट्रेनें मेल व एक्सप्रेस श्रेणी की हैं। अगले सप्ताह इनकी संख्या 1,900 से अधिक हो जाएंगी। कोरोना के बाद स्थिति सामान्य होने पर भी ज्यादातर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो पाया था। हालांकि कुछ पैसेंजर ट्रेनों का संचालन तो शुरू किया गया लेकिन इनमें भी एक्सप्रेस ट्रेन वाला किराया वसूला जा रहा है

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top