Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

खाना बना रहे ताऊ के सिर पर ताबड़तोड़ डंडे से हमला कर भतीजे ने उतारा मौत के घाट, घटना को अंजाम देकर हुआ फरार 

हरियाणा। जींद में दुड़ाना गांव में सोमवार देर रात खाना बना रहे ताऊ के सिर पर ताबड़तोड़ डंडे से हमला कर भतीजे ने मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। अलेवा थाना पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की शिकायत पर युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

दुड़ाना निवासी 45 वर्षीय साहब सिंह सोमवार देर शाम को कैथल से आए अपने भतीजे अजय के साथ खाना बना रहा था, तभी अचानक अजय ने वहां रखे डंडे से साहब सिंह के सिर पर कई वार कर दिए। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस तथा मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के बड़े भाई पालाराम ने बताया कि वह खुद जींद राम कॉलोनी में रहता है जबकि साहब सिंह तथा उसकी मां सुनहरी गांव दुड़ाना में ही रह रही है। उसका तीसरा भाई राजसिंह अपने बच्चों के साथ कैथल में रहता है।

मां सुनहरी के आंखों के इलाज के लिए जींद आई हुई है जबकि साहब सिंह के पास उनका भतीजा राजसिंह का लड़का अजय आया हुआ था। खाना बनाने के दौरान दोनों की कहासुनी हो गई और अजय ने अपने ताऊ साहब सिंह पर डंडे से वार कर हत्या कर दी। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि पुलिस ने नागरिक अस्पताल जींद में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक के बड़े भाई पालाराम की शिकायत पर उनके भतीजे अजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top