Headline
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत

खुशखबरी-उत्तराखंड रोडवेज में कैशलेस होगा सफर, अब यात्री कर सकेंगे डिजिटल पेमेंट

देहरादून।उत्तराखंड रोडवेज की बसों में किराया देने के लिए अब कार्ड स्वैप और क्यूआर कोड स्कैन की सुविधा मिलेगी।31 मार्च तक सभी बसों में ये सुविधा मिलने लगेगी।रोडवेज (संचालन) के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि अब उत्तराखंड रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्री क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ स्मार्ट फोन से भी अपने किराए का भुगतान कर सकते हैं।कहा कि अभी देहरादून डिपो के लिए 150 स्वैप मशीनें ली गई हैं। टच स्क्रीन वाली इन मशीनों में एटीएम कार्ड स्वैप करने की सुविधा सहित यूपीआई कोड से किराया भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।प्रथम चरण में देहरादून डिपो की बसों में मशीनों का वितरण शुरू कर दिया गया है। वहीं, 31 मार्च तक प्रदेश की सभी डिपो की बसों में यह सुविधा शुरू करवाई जाएगी।

उत्तराखंड रोडवेज ने इस मशीनों के लिए एक कंपनी से दस मशीनों का ट्रायल लिया था।ट्रायल सफल होने के बाद रोडवेज ने 150 मशीनें किराए पर ली हैं।पहले चरण में देहरादून डिपो में यह सुविधा शुरू होने से कुमाऊं और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी सुविधाएं होंगी। क्योंकि इस डिपो की बसें कुमाउं सहित दिल्ली रूट पर सबसे अधिक चलती हैं।वहीं, इस मशीन से यह भी फायदा होगा कि यात्री के किराए का भुगतान करते ही रोडवेज के अधिकारियों को यात्रियों की संख्या की ट्रैकिंग की जानकारी मिल सकेगी।

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में अब कैशलेस किराए की सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। रोडवेज की बसों में एटीएम और यूपीआई, क्यूआर कोड (क्विक रिस्पॉन्स कोड) को स्कैन कर भी किराया दे सकेंगे. इसके लिए रोडवेज की ओर से प्रथम चरण में देहरादून डिपो की बसों में यह सेवा शुरू की जाएगी। उसके बाद निगम की ओर से 31 मार्च तक प्रदेश की सभी बसों में यह सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना है।इस सुविधा के शुरू होने के बाद जेब में कैश उपलब्ध नहीं होना या छोटे नोट नहीं होने वाली दिक्कतों का सामना कम करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top