Headline
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

गढ़वाल कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए ये जरूरी दिशा-निर्देश्

देहरादून।उत्तराखंड चारधाम यात्रा शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी।चारधाम यात्रा की तैयारियों में कोई कमी न रह जाए, इसको लेकर सरकार ने कमिश्नर सुशील कुमार को विशेष निर्देश दिए हैं।जिसके तहत ही गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार शनिवार को ऋषिकेश पहुंचे।

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2023 का 22 अप्रैल से आगाज होने जा रहा है। चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार शनिवार एक अप्रैल को ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने बीटीसी परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान ट्रांजिट कैंप भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार ने मौके पर ही कार्यदायी एजेंसी को हर हाल में 15 अप्रैल तक ट्रांजिट कैंप भवन का निर्माण कार्य पूरा करने के आदेश दिए।इसके अलावा गढ़वाल कमिश्नर ने अधीनस्थ अधिकारियों को प्रतीक्षालय, पार्किंग चार्जिंग, भोजन और पंजीकरण की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, शुक्रवार 31 मार्च शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की थी।समीक्षा के दौरान ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार को निर्देश दिए थे कि वो ऋषिकेश जाकर चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा ले और जहां कहीं भी कमी रह गई है, उसको समय से दुरुस्त करें।

ऋषिकेश पहुंचकर गढ़वाल कमिश्नर ने सबसे पहले बीटीसी परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान आने वाले लाखों तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए बिजली-पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को उन्होंने खुद देखा. गढ़वाल कमिश्नर ने 15 अप्रैल तक ट्रांजिट कैंप भवन का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश एजेंसी को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top