Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

चांदी के दाम में भी आई गिरावट,सोना हुआ सस्ता,यहां जानें लेटेस्ट प्राइस

दिल्ली।सोने और चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कमजोर वैश्विक संकेतों और रुपये की मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 195 रुपये की गिरावट के साथ 51,947 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जो पिछले कारोबार में 52,142 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी 223 रुपये की गिरावट के साथ 58,731 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले कारोबार में 58,954 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

चांदी वायदा 228 रुपये प्रति किलो गिरा

प्रतिभागियों के अपने दांव काटने से सोमवार को चांदी की वायदा कीमत 228 रुपये की गिरावट के साथ 58,142 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर डिलीवरी के लिए चांदी का अनुबंध 228 रुपये या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,142 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जिसमें 15,846 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 20.22 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

कम मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया, जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोना 142 रुपये की गिरावट के साथ 51,484 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर डिलीवरी के लिए सोने का अनुबंध 142 रुपये या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,484 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 15,612 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का श्रेय प्रतिभागियों द्वारा अपने सौदों की कटान को बताया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.02 फीसदी की तेजी के साथ 1,782.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की मजबूती के साथ 79.11 पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,764 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 20.21 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि कोमेक्स में हाजिर सोने की कीमतों में करीब 0.14 फीसद की गिरावट के साथ सोना कमजोर हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top