Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

टीम इंडिया को एशिया कप 2022,देखें पूरा शेड्यूल

दुबई।टीम इंडिया को एशिया कप 2022 में अपना पहला मैच रविवार 28 अगस्त को पाकिस्तान से खेलना है।यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।क्वालीफायर हांगकांग के अलावा टूर्नामेंट में भाग ले रही सात बार की चैम्पियन भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें अपने दिन किसी को भी हरा सकती हैं। मेजबान श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट के कारण टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में करना पड़ा। अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप की तुलना में यूएई की परिस्थितियां काफी अलग होंगी, लेकिन सभी टीमें अगले दो हफ्तों के दौरान आईसीसी की प्रतियोगिता के लिए अपनी टीम को अंतिम रूप देना चाहेंगी।

भारतीय टीम रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ दबाव वाले अपने शुरुआती मैच में उस आक्रामक खेल को जारी रखना चाहेगी, जिससे टीम को नए कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में पिछले कुछ मैचों में सफलता मिली है।इस ‘हाई-प्रोफाइल’ मुकाबले में सभी की निगाहें विराट कोहली पर होंगी, जो लंबे समय से लय में आने की कोशिश कर रहे हैं।विश्राम के बाद वापसी कर रहे विराट कोहली अलावा बल्लेबाजी के शीर्ष तीन क्रम में कप्तान रोहित शर्मा और लोकेश राहुल पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। टीम को हालांकि चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी।

भारत और पाकिस्तान के साथ उपमहाद्वीप की शीर्ष टीमें शनिवार (27 अगस्त) से शुरू होने वाले एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के लिए जब मैदान में उतरेंगी तो उनका लक्ष्य इस खिताब को जीतना होगा और साथ ही इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को और पुख्ता करना होगा। आगामी टी20 विश्व कप के कारण छह साल के बाद इस टूर्नामेंट को भी खेल के अपने सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कोई भी टीम किसी को भी मात देने का माद्दा रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top