Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

डब्ल्यूआईसी इंडिया, देहरादून में आयोजित हुआ “अजीब दास्तान है ये” कार्यक्रम,

[ad_1]

देहरादून। डब्ल्यूआईसी इंडिया, देहरादून ने विंग्स कल्चरल सोसाइटी के सहयोग से तारिक हमीद द्वारा निर्देशित ‘अजीब दास्तान है ये’, दो अनूठी कहानिया – ‘मरहूम की याद में’ और ‘बे’ का नाटकीय मंचन का आयोजन करवाया। हिंदी के विख्यात जनकवि अतुल शर्मा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। ‘मरहूम की याद में’ पत्रा बुखारी उनकी एकमात्र कृति “पत्रा के मजामीन” का एक प्रसिद्ध निबंध है। यह एक साइकिल की कहानी है जिसे पत्रा अपने दोस्त मिर्जा से खरीदता है। यह उर्दू में लिखी गई अब तक की सबसे मजेदार कहानियो में से एक है। तारिक हमीद ने इस कहानी का प्रदर्शन किया। ‘बे’ शौकत थानवी द्वारा लिखी गई एक लघु कहानी है। जिसमे ज्योतिषी द्वारा नायक से कहा जाता है कि आपकी मृत्यु का कारण उर्दू वर्णमाला के दूसरे अक्षर ‘बे’ से शुरू होने वाला एक शब्द होगा, जो अंग्रेजी में ‘बी’ और हिंदी में ‘ब’ है। नायक को जीवित रहने के लिए “बे” अक्षर से शुरू होने वाली सभी चीजों से सावधान रहना चाहिए। इस कहानी का मंचन राजगुरु मोहन द्वारा किया गया।

विंग्स कल्चरल सोसाइटी के संस्थापक और निदेशक तारिक हमीद ने कहा, “मैं डब्ल्यूआईसी इंडिया, देहरादून में दर्शकों के सामने प्रदर्शन करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि मैंने और मेरी टीम ने जो मंचन दर्शको के आगे किया है, वह उनको पसंद आया होगा मैं डब्ल्यूआईसी इंडिया में इस तरह के और प्रदर्शनों को भविष्य में भी आयोजित करने की आशा करता हूं।”

इस कार्यक्रम में 85 लोगों ने भाग लिया, जिनमें सचिन उपाध्याय, एमडी, अंकित अग्रवाल, निदेशक, डब्ल्यूआईसी इंडिया, देहरादून, शिवांकु भट्ट, पूर्व मिस्टर इंडिया वर्ल्डवाइड 2014, सुश्री वसुंधरा नेगी, एनएसडी की पूर्व छात्रा तथा टेक्निकल अफसर फियोम और डीआरडीओ और ग्राफिक एरा के फैकल्टी मेम्बर भी उपस्थित रहे।

वर्ल्ड इन्टेग्रिटी सेन्टर इंडिया, देहरादून के बारे में:
वर्ल्ड इन्टेग्रिटी सेन्टर इंडिया, देहरादून (डब्ल्यूआईसी), उत्तराखंड का एकमात्र सामाजिक-सांस्कृतिक और मनोरंजक केंद्र है जहाँ हम लोगों और संस्थानों को एक साथ लाने का प्रयास करते हैं ताकि आपसी संवाद और सीखने के लिए अधिक से अधिक अवसर पैदा हो सकें। विभिन्न क्षेत्रो से आये लोगों की आपसी बातचीत और दोस्ती यहाँ पर उनमे अंतरराष्ट्रीय समझ और अंतर-सामुदायिक संघों के लिए एक मजबूत आधार बनाती है। इस तरह की बातचीत लोगो में रूढ़िवाद, आपसी मतभेदों और अलग अलग प्रकार की धारणाओं को बदलने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करती है । हम हर वर्ष पांच सौ से अधिक आउटरीच कार्यक्रमों की मेजबानी करते हैं। हमारे द्वारा आयोजित प्रमुख कार्यक्रमों में डब्ल्यूआईसी वार्ता, द इंस्पायरर्स, द आइडिया ऑफ इंडिया व्याख्यान श्रृंखला आदि शामिल हैं। डब्ल्यूआईसी के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हमारी आधिकारिक वेब साइट http://www.wicindia.org में क्लिक कर सकते है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top