Headline
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस विपिन सांघी होंगे नैनीताल हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस

[ad_1]

नैनीताल। सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति विपिन सांघी को नैनीताल हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। इसके अलावा मुम्बई हाई कोर्ट के जज न्यायमूर्ति अमजद एस सैय्यद को हिमांचल प्रदेश, मुम्बई हाईकोर्ट के ही जज न्यायमूर्ति रश्मिन एम छाया को गुवाहाटी व तेलगांना हाई कोर्ट के जज न्यायमूर्ति उज्ज्वल भूयान को उसी हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।

नैनीताल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप नामित न्यायमूर्ति विपिन सांघी का जन्म 27 अक्टूबर 1961 को नागपुर में हुआ। 1965 में परिवार के साथ नागपुर से दिल्ली स्थानांतरित हो गए। दिल्ली में स्कूली शिक्षा प्राप्त की। 1980 में दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड, नई दिल्ली से इंटर उत्तीर्ण किया। उन्होंने 1983 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी गणित (ऑनर्स) में स्नातक किया और उसके बाद लॉ फैकल्टी, कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी किया। उसी वर्ष एक वकील के रूप में दिल्ली बार काउंसिल में दाखिला लिया।

उनके दादा स्वर्गीय वी.के. सांघी और पिता स्वर्गीय जी.एल. सांघी, वरिष्ठ अधिवक्ता रहे हैं । न्यायमूर्ति सांघी ने प्रारंभ में मुकुल रोहतगी वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ कार्य किया। वे सर्वाेच्च न्यायालय में केंद्र सरकार के पैनल वकील के रूप में भी नियुक्त हुए। दिसंबर 2005 में उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय कानून सम्मेलनों में भाग लिया है। 29 मई, 2006 से दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त और 11 फरवरी, 2008 को एक न्यायाधीश के रूप में पुष्टि की गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top