Headline
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील

दुबई में छाया पठान का ट्रेलर, बुर्ज खलीफा पर वीडियो देख झूम उठे शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की दीवानगी भारत ही नहीं दुनियाभर में है। खासकर जैसे-जैसे उनकी फिल्म पठान की रिलीज पास आ रही है, प्रशंसकों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। दुनियाभर के प्रशंसक शाहरुख की इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार शाम पठान का ट्रेलर दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर प्रशंसकों के अलावा खुद शाहरुख भी वहां मौजूद रहे।

बुर्ज खलीफा पर शनिवार को पठान का ट्रेलर दिखाया गया। इस दौरान खुद किंग खान वहां मौजूद थे। अब सोशल मीडिया पर इवेंट के कई वीडियो शेयर हो रहे हैं। शाहरुख फिल्म के गाने झूमे जो पठान पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने फिल्म के डायलॉग भी अपने प्रशंसकों के लिए बोले। वहां मौजूद लोग तब बेहद खुश हो गए जब शाहरुख ने बुर्ज खलीफा के सामने अपना आइकॉनिक पोज किया।

पठान इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्म है इसलिए निर्माता इसका प्रमोशन भव्य तरीके से करना चाहते थे। यशराज फिल्म्स के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट नेलसन डीसूजा ने कहा था, पठान आने वालीं बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। ऐसे में जरूरी है कि इसकी झलक दर्शकों के सामने भव्य तरीके से पेश की जाए। हम बेहद उत्साह के साथ यह घोषणा कर रहे हैं कि शाहरुख खान की पठान का ट्रेलर आइकॉनिक बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा।

करीब चार साल बाद पठान के साथ शाहरुख वापसी कर रहे हैं। फिल्म में वह एक देशभक्त जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं जॉन अब्राहम फिल्म में विलेन बने हैं। पर्दे पर उनका और शाहरुख का तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा। दीपिका पादुकोण भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। पठान, टाइगर और वॉर के क्रॉसओवर की चर्चा काफी समय से हो रही है। फिल्म में सलमान खान और ऋतिक रोशन भी दर्शकों को सरप्राइज दे सकते हैं।

बुर्ज खलीफा पर इससे पहले भी शाहरुख कई बार नजर आ चुके हैं। पिछले साल जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा से उनको बधाई दी गई थी। इसके पहले 2019 में भी शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर बुर्ज खलीफा पर उनका नाम रोशन हुआ था। पिछले साल सितंबर में दुबई की एक चिकित्सा कंपनी के विज्ञापन में वह नजर आए थे। इस विज्ञापन को भी बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था। बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। इसकी ऊंचाई करीब 829 मीटर है। इसका निर्माण 2004 में शुरू किया गया था और 2009 में यह इमारत बनकर तैयार हो गई थी। 2010 में इसका उद्घाटन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top