Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

दून शहर में पार्किंग को लेकर सख्त हुआ एमडीडीए, कमर्शियल प्रतिष्ठान संचालकों को सुनिश्चित करानी होगी पार्किंग की व्यवस्था

देहरादून। शहर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर एमडीडीए ने सख्त रुख अपनाया है। तमाम कमर्शियल प्रतिष्ठानों के संचालकों को प्राधिकरण ने चेताया है कि वे अपने परिसर में वाहन पार्किंग कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में उनके प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

उपाध्यक्ष महोदय श्री वंशीधर तिवारी द्वारा आज प्राधिकरण सभागार में समस्त अभियंताओं के साथ बैठक की गई। उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस को शहर में उन तमाम प्रतिष्ठानों की सूची उपलब्ध कराई जाए जहां पर प्राधिकरण द्वारा वाहन पार्किंग सुनिश्चित कराई गई है। उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर कमर्शियल भवनों में पार्किंग की चेकिंग का अभियान चलाया गया है, जिन संचालको द्वारा अपने यहां पार्किंग नहीं कराई जाती या उनके द्वारा बेसमेंट पार्किंग इत्यादि का पालन नहीं किया जा रहा था, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने सेक्टरों में अवस्थित कमर्शियल भवनों का निरीक्षण कर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। मुख्य रूप से शहर के प्रमुख मार्गों पर स्थित प्रतिष्ठानों में पार्किंग हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अब जबकि त्योहारी सीजन भी निकल चुका है तो पार्किंग को हर हाल में बेसमेंट में कराया जाना सुनिश्चित कराया जाए।

साथ ही जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को ऐसे तमाम कॉम्प्लेक्स की सूची उपलब्ध कराएं जहां पर पार्किंग उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी तरह की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष महोदय ने सचिव महोदय श्री मोहन सिंह बर्निया को इस अभियान की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए हैं। बैठक में सचिव महोदय श्री मोहन सिंह बर्निया के अलावा संयुक्त सचिव श्री रजा अब्बास, अधीक्षण अभियंता एचएस राणा, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार एवं समस्त अभियंता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top