Headline
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर

देहरादून में कई पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं का बोर्ड लगने से परेशान हो रहे लोग

[ad_1]

देहरादून। दून में सोमवार को भी एचपी के कई पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं के बोर्ड लगे रहे। पंपों पर तेल नहीं मिलने के कारण लोगों को भटकना पड़ा। पता चला कि डिपो से सप्लाई में दिक्कत आने के कारण पेट्रोल पंपों पर तेल की किल्लत हो रही है।

एचपी के अलावा एसार और रिलायंस के पंपों पर भी तेल की किल्लत हो रही है। पंपों को डिमांड के अनुरूप तेल नहीं मिल पा रहा है। दून में एक पंप पर औसतन छह से आठ हजार लीटर पेट्रोल-डीजल की डिमांड है, जबकि इन दिनों कुछ कंपनियों के पंपों को खपत से आधा तेल ही मिल पा रहा है। पर्यटक सीजन में डिमांड बढ़ रही है, लेकिन सप्लाई डिमांड के अनुरूप नहीं हो पा रही है। देहरादून के अलावा रुड़की और हरिद्वार में दिक्कत आ रही है।

पेट्रोल पंप पर बैठे रहे कर्मचारी
स्थान- हरिद्वार बाईपास, सुबह- 10:00 बजे, एचपी के पेट्रोल पंप पर कर्मचारी बैठे हुए थे। पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे लोगों को लौटाया जा रहा था। मशीनों पर डिपो से तेल नहीं आने की जानकारी लिखे पोस्टर चस्पा थे। कर्मचारियों ने बताया कि डिपो से तेल नहीं मिल पा रहा है। कई दिनों से डिमांड दी गई थी, लेकिन पूरी नहीं हुई।

डीजल-पेट्रोल नहीं मिलने से लौटे लोग
स्थान- गांधी रोड, समय- सुबह 11:00 बजे, गांधी रोड स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर रविवार सुबह केवल प्रीमियम क्वालिटी वाला पावर पेट्रोल बेचा जा रहा था। यहां डीजल और सामान्य पेट्रोल भराने पहुंचे कई लोग वापस लौटे। सेल्समैन ने बताया कि पंप पर तेल नहीं है। आगे से सप्लाई नहीं आ रही है। पावर पेट्रोल है वही दिया जा रहा है।

रेसकोर्स में बंद रहा पेट्रोल पंप
स्थान- रेसकोर्स, समय- सुबह 11:30 बजे, रेसकोर्स चौक में बन्नू स्कूल चौक के पास स्थित एचपी का पेट्रोल पंप बंद था। पंप पर दो कर्मचारी बैठे थे। उन्होंने बताया कि डिपो में स्टॉक नहीं है। इस कारण पंप में तेल नहीं पहुंच पाया। ऐसे में तेल की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। पंप पर आ रहे वाहन चालकों को लौटाया जा रहा था।

घंटाघर के पास पेट्रोल पंप पर फिलहाल दिक्कत नहीं
स्थान- राजपुर रोड, समय- दोपहर 12:15 बजे, घंटाघर के पास बीपी के पंप पर तेल मिल रहा था। कर्मचारियों ने बताया कि फिलहाल दिक्कत नहीं है। कांग्रेस भवन से पहले एचपी के पेट्रोल पंप पर भी तेल मिल रहा था। हालांकि, पूछने पर एक कर्मचारी ने बताया कि डिपो से सप्लाई नहीं मिल पा रही है। यही स्थिति रही तो संकट हो सकता है।

रायपुर रोड स्थित पंप पर भी सप्लाई कम
स्थान- रायपुर रोड, समय- दोपर 12:10 बजे, रायपुर रोड पर चूना भट्टा स्थित एसार के पेट्रोप पंप पर वैसे तो तेल मिल रहा था, लेकिन सप्लाई में कमी की बात कर्मचारियों ने बताई। पूछने पर एक सेल्समैन ने बताया कि पंप पर तेल की आपूर्ति आधी रह गई है। डिपो से पेट्रोल और डीजल पूरा नहीं मिल रहा है। वहीं, लाडपुर में बीपी के पंप पर काम सुचारू था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top