Headline
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा

दो दिन श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा मां सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे

देहरादून। टिहरी जिले के धनोल्टी में स्थित सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे दो दिन तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से 09 और 10 नवंबर को रोपवे का संचालन मासिक निरीक्षण व जांच के चलते नहीं होगा। इस दौरान मंदिर आने वाले श्रद्धालु रोपवे की सुविधा का लाभ नहीं ले सकेंगे।

सुरकंडा देवी मंदिर जाने के लिए लगभग 05 करोड़ की लागत से बने रोपवे की लंबाई 502 मीटर है। इसकी क्षमता लगभग 500 व्यक्ति प्रति घंटा है। सुरकंडा रोपवे सेवा शुरू होने से बीते एक वर्ष से श्रद्धालु कद्दूखाल से मात्र 5 से 10 मिनट में सुगमता पूर्वक मां सुरकंडा देवी के दर्शन कर रहे हैं। रोपवे बनने से पूर्व भक्तों को मंदिर तक पहुंचने के लिए डेढ़ किमी के पैदल मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ता था ।

रोपवे का संचालन कर रही सुरकंडा रोपवे प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के एक अधिकारी ने बताया कि 09 और 10 नवंबर को रोपवे का मासिक रूटीन चेकअप व निरीक्षण किया जाएगा। इस वजह से दो दिन तक रोपवे को श्रद्धालु के लिए बंद किया गया है। दो दिन की निरीक्षण व चेकअप की कार्यवाही पूरी होने के बाद रोपवे को श्रद्धालु के लिए खोला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top