Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल_ 2023 के आयोजन के संबंध में डीएम गढ़वाल ने आयोजित की समीक्षा बैठक

लक्ष्मणझूला (ऋषिकेश), जनपद पौड़ी गढ़वाल, दिनांक 25 अक्टूबर 2023.

द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल_ 2023 के आयोजन के संबंध में डीएम गढ़वाल ने आयोजित की समीक्षा बैठक

27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय फेस्टिवल को सफल बनाने के लिए विभिन्न अधिकारियों को तैयारियां करने के दिए निर्देश

बीटल्स की धुन, म्यूजिक, गंगा आरती, स्थानीय व्यंजन, हस्तशिल्प स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी और स्टॉल रहेंगे आकर्षण के केंद्र

ऋषिकेश।जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में *द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल _2023* के आयोजन के संबंध में विभिन्न अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए विभिन्न अधिकारियों को अपने-अपने दायित्व के अनुसार सभी तैयारियों को समय से संपादित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्थानीय व्यंजन और उत्पादों तथा विभागों की योजनाओं से संबंधित स्टॉल व प्रदर्शनी लगवाने,
महोत्सव में विभिन्न लोगों को आमंत्रित करने, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा प्रबंध, यातायात प्रबंधन इत्यादि सभी व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने स्थानीय नगर पालिका को आयोजन स्थलों की बेहतर साफ सफाई करने और लोक निर्माण विभाग तथा अन्य विभागों को आयोजन स्थल पर अस्थाई निर्माण, साज _सज्जा इत्यादि कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

दिनांक 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक चलने वाले तीन दिवसीय *द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल _2023* का शुभारंभ 27 अक्टूबर को मा. मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा किया जाएगा।

आयोजन में भारतीय शास्त्रीय नृत्य क्लास, परंपरागत योग ध्यान क्रिया, मधुबनी व कलमकारी आर्ट वर्कशॉप, म्यूजिकल परफॉर्मेंस, 84 कुटिया हेरिटेज वॉक, कथक नृत्य, गंगा आरती, स्थानीय हथकरघा उत्पाद और व्यंजनों की प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों के स्टॉल आकर्षण के मुख्य केंद्र रहेंगे।
जाने माने कलाकारों द्वारा म्यूजिक परफॉर्मेंस का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान लक्ष्मणझूला स्थित जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पी एस बृजवाल, उप जिलाधिकारी स्मिता परमार व अनिल चान्याल आदि अधिकारी बैठक में कार्यालय में उपस्थित थे तथा अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top