Headline
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या

धामी सरकार के प्रयासों से नया कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर है उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा

देहरादून । चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में पूरी सरकार लगी हुई है। कारोना काल के बाद खुली इस यात्रा ने तीर्थयात्रियों की संख्या को लेकर अभी तक अपने पुराने सभी रिकार्ड तोड़ दिये हैं। देश-दुनिया से लगातार यात्रियों का चारधाम की यात्रा पा आना जारी है। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसको लेकर धामी सरकार ने व्यापक तैयारियां की हुई हैं। यात्री भी धामी सरकार के द्वारा की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आ रहे हैं। मानसून के बाद एक बार फिर यात्रियों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है।

चारधाम दर्शनों के लिए आने वाले यात्रियों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए सचिव पर्यटन और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सीईओ सचिन कुर्वे ने उम्मीद जताई है कि इस बार तीर्थयात्रियों की संख्या नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। चारधाम तथा हेमकुंड साहिब में अब तक तैंतीस लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। जबकि सितंबर माह के लिए 05 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। केदारनाथ यात्रियों के लिए हेली शटल सेवाएं भी पुनः सामान्य हो गई हैं।

सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने कहा कि इस वर्ष चार धाम यात्रियों की संख्या एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर है। पर्यटन विभाग देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करता है और उन्हें अधिकतम सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सर्वथा प्रतिबद्ध है। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है अतः सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे चार धाम यात्रा पोर्टल पर पंजीकरण करने के उपरांत ही यात्रा आरंभ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top