Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

नए साल के पहले दिन उत्‍तराखंड के पर्यटक स्थलों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी

देहरादून। नए साल के पहले दिन उत्‍तराखंड के पर्यटक स्‍थल और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर भक्‍त गंगा स्‍नान के लिए पहुंचे। उत्‍तराखंड के पर्यटन स्‍थलों पर भी रौनक रही। मसूरी, नैनीताल, ऋषिकेश सहित अन्‍य पर्यटन स्‍थलों पर पर्यटकों की भीड़ लगी रही।

देहरादून के राजपुर रोड स्थित साईं मंदिर में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। नैनीताल के नयना देवी मंदिर में नए साल के पहले दिन पर्यटक व स्थानीय लोग दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं पर्यटकों की भीड़ पहुंचने से हल्‍द्वानी के काठगोदाम में कई बार लंबा जाम लगने की स्थिति बन गई।

चंपावत जिले में मां पूर्णागिरी मंदिर में भक्‍तों की लंबी कतार लगी रही। हल्‍द्वानी के कालू सिद्ध बाबा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। तीर्थनगरी ऋषिकेश में नव वर्ष के पहले दिन पर्यटक स्‍थलों पर दिल्‍ली, हरियाणा और पंजाब से पर्यटक पहुंचे। इससे पहले नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पहली बार न्यू एज म्यूजिक फेस्टिवल में विभिन्न देशों के कलाकारों ने योग, ध्यान, आध्यात्म और संगीत के अद्भुत सम्मिश्रण के साथ अपनी प्रस्तुतियां दी। देर रात तक संगीत की धुन पर झूमते हुए श्रोताओं ने नववर्ष का स्वागत किया। पर्यटन स्थल चकराता में थर्टी फर्स्ट व नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों के उमड़ने से रिसार्ट शतप्रतिशत फुल व होटल 60 प्रतिशत बुक हैं। छावनी बाजार में भी रौनक है।

हालांकि, बर्फबारी न होने के कारण इस बार पिछले साल के मुकाबले कम पर्यटक आने पर होटल व्यवसायी कुछ निराश दिखाई दिए। पिछले वर्ष बर्फबारी होने की वजह से हजारों की संख्या में पर्यटक चकराता पहुंचे थे, परंतु इस वर्ष पर्यटकों की आमाद में कमी देखी गई।

इसकी एक वजह यह भी मानी जा रही है कि पिछले वर्ष दिसंबर में हिमपात हो गया था, जिसे देखने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से पर्यटक आए थे, परंतु इस बार बर्फ न पड़ने से पर्यटक के चकराता पहुंचने मैं कमी देखी गई, जिस कारण 40 फ़ीसद होटल खाली हैं। चकराता के आसपास सटे कोरुवा, रामताल गार्डन, टाइगर फाल, ग्वासा पुल, माख्टी में रिसार्ट फुल हैं। पर्यटक भी बाजार से बाहर शांत अकेले में बने रिसार्ट को पसंद कर रहे हैं। पर्यटक छावनी बाजार चकराता आए, लेकिन हमेशा की तरह चकराता में पार्किंग एक बड़ी समस्या रही। पर्यटक के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से अपने वाहन सड़क के किनारे खड़े करने पड़े।

छावनी बाजार चकराता में इस बार पिछले साल के मुकाबले पर्यटक कम आने से स्थानीय व्यापारी काफी निराश हैं। क्योंकि व्यापारियों ने नए साल को लेकर पूरी तैयारियां कर रखी थी। नए साल में यह उम्मीद थी कि पर्यटक चकराता अधिक संख्या में आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top