Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

भारत का गलत नक्शा शेयर करने के मामले में केंद्रीय मंत्री की फटकार के बाद व्हाट्सएप ने मांगी माफी

दिल्ली। भारत का गलत नक्शा शेयर करने के मामले में केंद्रीय मंत्री की फटकार के बाद व्हाट्सएप ने माफी मांग ली है। व्हाट्सएप ने कहा है कि वह गैरइरादतन हुई गलती के लिए माफी मांगता है और इसे भविष्य में ध्यान रखेगा।

दरअसल, मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें भारत का नक्शा गलत तरीके से दिखाया गया था। वीडियो में जम्मू-कश्मीर के हिस्से के साथ छेड़छाड़ की गई थी। व्हाट्सएप की इस हरकत पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने WhatsApp को फटकार लगाई थी और वीडियो को ठीक करने को कहा था। इससे पहले भी मंत्री ने भारत के गलत मानचित्र को साझा करने के लिए जूम के सीईओ एरिक युआन की क्लास लगाई थी।

केंद्रीय मंत्री ने दी थी बैन की चेतावनी 
राजीव चंद्रशेखर ने व्हाट्सएप के वीडियो पर रिप्लाई करते हुए कहा था कि “प्रिय WhatsApp आपसे अनुरोध है कि आप भारत के मैप की गलती को यथाशीघ्र ठीक करें। सभी प्लेटफॉर्म जो भारत में व्यापार करते हैं या भारत में व्यापार करना जारी रखना चाहते हैं, उन्हें सही मैप का इस्तेमाल करना चाहिए।

ट्सएप ने सुधारी गलती
केंद्रीय मंत्री के ट्वीट पर व्हाट्सएप ने गलती सुधारते हुए ट्वीट किया है कि अनपेक्षित गलती को इंगित करने के लिए धन्यवाद। हमने वीडियो को तुरंत हटा दिया है, क्षमा चाहते हैं। हम भविष्य में ध्यान रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top