Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

उत्तरकाशी के जंगल में गुब्बारों के साथ उड़कर आया पाकिस्तान का बैनर, केंद्रीय एजेंसियों ने शुरू की जांच

उत्तरकाशी। सीमांत जनपद उत्तरकाशी के तुल्याडा गांव के पास झाड़ियों में पाकिस्तानी झंडा, लाहौर बार एसोसिएशन का बैनर और एक मोटी रस्सी से बंधे 100 से अधिक गुब्बारों के मिलने के मामले की केंद्रीय और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां ने जांच शुरू कर दी हैं।

पाकिस्तान के लाहौर से कैसे उत्तरकाशी में झंडे और गुब्बारे पहुंच गए, यह जांच का विषय है। पूर्व सैन्य अधिकारियों के अनुसार यह एक साजिश भी हो सकती है।

उधर, उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि यह देश की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है। इसकी जानकारी आइबी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों को दे दी गई है। केंद्रीय एजेंसियों की ओर से इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों व पूर्व सैनिकों ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई है। पूर्व सैनिकों को अंदेशा है कि इसके पीछे कुछ ना-पाक व्यक्तियों की इस शांतिप्रिय क्षेत्र में अशांति फैलाने की साजिश भी हो सकती है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पूर्व प्राचार्य एवं भाजपा नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) ने कहा कि इस मामले की गहनता से हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जरूरत है।

मेजर आरएस जमनाल (सेनि) ने कहा कि गुब्बारों का साइज छोटा है, इसीलिए इतनी दूर से गुब्बारे उड़कर आना संभव नहीं है। यह इस शांतिप्रिय क्षेत्र में अशांति फैलाने की ना-पाक हरकत भी हो सकती है। उत्तरकाशी से 122 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) चीन से लगी है। इस लिहाज से सामरिक दृष्टि से उत्तरकाशी संवेदनशील जनपदों में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top