Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

नशा मुक्त एवं संस्कार युक्त युवा ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि- ललित जोशी

नशा मुक्त एवं संस्कार युक्त युवा ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि- ललित जोशी

देहरादून।कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी व छात्र-छात्राओं ने गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों को श्रद्दांजलि देते हुए कहा कि भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। हमें अपने जवानों की वीरता पर गर्व है। भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य का लोहा पूरी दुनिया मानती है। कारगिल की यह विजय गाथा उत्तराखंड के वीरों के बिना अधूरी है और अपने 75 सपूतों का बलिदान ये वीर भूमि कभी नहीं भुलाएगी। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।

एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि आज के परिवेश में हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम अपने देश के युवाओं को व्यसन मुक्त और संस्कार युक्त रखें। उन्होंने कहा कि हम अपने युवाओं को व्यसनों से दूर रखेंगे तो नशे के कारोबार से आतंकवादियों को होने वाली फंडिंग पर प्रहार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि व्यसन मुक्त युवा ही शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होकर हमारी सेनाओं का हिस्सा बन सकेंगे।

एडवोकेट ललित जोशी ने अपने संस्थान में शहीद परिवारों के आश्रितों को नि:शुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही वह विगत 15 से अधिक वर्षों से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। ताकि युवा व्यसनों में ना पड़कर सही दिशा में जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top