Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट के दिए गए फ़ैसले का किया सीएम धामी ने स्वागत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट के दिए गए फ़ैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी  का फैसला देशहित में था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कालेधन खत्म करने को लेकर किये गये नोटबंदी के फैसले का हर व्यक्ति ने स्वागत किया था लेकिन विपक्ष इसपर अपनी राजनीति कर रहा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये निर्णय में साफ कहा है कि नोटबंदी से पहले सरकार और रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के बीच बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले से इससे विपक्ष का यह आरोप झूठा हुआ है जिसमें यह कहा गया था कि नोटबंदी केन्द्र सरकार का मनमाना फैसला था। उन्होंने कहा कि नोटबंदी जाली करेंसी, टेरर फंडिंग, काले धन और टैक्स चोरी जैसी समस्याओं से निपटने की प्लानिंग का हिस्सा था जो कि काफ़ी असरदार भी रहा।

गौरतलब है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 8 नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद कर दिया था। इस फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में 58 याचिकाएं दायर हुई थीं।

इन याचिकाओं पर जस्टिस अब्दुल नजीर, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस एएस बोपन्ना, जस्टिस वी. रामासुब्रमण्यम और जस्टिस बी.वी. नागरत्ना की बेंच सुनवाई कर रही थी। बेंच ने 7 दिसंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस नागरत्ना ने फैसला पढ़कर सुनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top