Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

पर्यटन की असीम संभावनाओं को देखते हुए उत्तराखंड आने के इच्छुक इन्वेस्टर-महाराज

देहरादून/दुबई। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि दुबई में आयोजित चार दिवसीय अरेबियन ट्रैवल मार्केट (एटीएम) जहाँ दुनियां भर के टूर ऑपरेटर और पर्यटन से जुड़े लोग एकत्र हो रहे हों, ऐसे विश्व स्तरीय आयोजन में उत्तराखंड के प्रतिभाग करने पर उन्हें प्रसन्नता व्यक्त करनी चाहिए थी। उन्हें शायद नहीं पता कि जब पर्यटन को विश्व मानचित्र पर लाने की बात करते हैं तो हमें दुनियां के साथ बैठकर ही बात करनी पड़ेगी।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री महाराज ने प्रीतम सिंह के बयान को उनकी अपरिपक्वता और नामझी बताते हुए कहा कि ने दुबई में आयोजित चार दिवसीय अरेबियन ट्रैवल मार्केट (एटीएम) जहाँ दुनियां भर के टूर ऑपरेटर और पर्यटन से जुड़े लोग इकठ्ठा हो रहे हों, ऐसे विश्व स्तरीय आयोजन में उत्तराखंड के प्रतिभाग करने पर उन्हें प्रसन्नता व्यक्त करनी चाहिए थी। लेकिन उन्होने ऐसा न करके अनाप शनाप बयानबाजी कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उत्तराखंड पर्यटन को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। अब जबकि विश्व के पर्यटक और इन्वेस्टर यहां आना चाहते हैं, वह यहां के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ साहसिक पर्यटन, स्कीइंग व अन्य गतिविधियों को देखना चाहते हैं। ऐसे में हमारा प्रयास भी यही है कि अधिक से अधिक पर्यटक और इन्वेस्टर उत्तराखंड आएं। पर्यटन मंत्री को पर्यटन बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकार की पहल करनी ही होती है। जहां तक चारधाम यात्रा का सवाल है तो चार धामयात्रा के लिए पूर्व में ही सभी तैयारियां एवं विभागों की मेरे द्वारा मॉनिटरिंग की जा चुकी है। यात्रियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए पूर्व में ही स्पष्ट हिदायत दे दी गई है कैरिंग कैपेसिटी और चिकित्सकीय जांच के बाद ही यात्री चारधाम की यात्रा कर सकते हैं।

महाराज ने कहा कि दुबई में आयोजित चार दिवसीय अरेबियन ट्रैवल मार्केट (एटीएम) में प्रतिभाग करने का उनका यह कार्यक्रम पहले से ही तय था। हम चाहते हैं कि हमारा एडवेंचर स्पोर्ट्स, स्कीइंग टूरिज्म, होम स्टे बढे़ और टिहरी लेक में जल क्रीडा़यें हों। इसके लिए विदेशों में टूरिज्म की दृष्टि से होने वाली गतिविधियों का आमंत्रण मिलने पर वहां जाना ही पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top