Headline
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

पिथौरागढ़ से करोड़ो की ठगी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

[ad_1]

 पिथौरागढ़।  शेयर मार्केट के नाम पर पिथौरागढ़ जनपद से दो करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लखनऊ एअरपोर्ट से दबोच लिया। आरोपी दुबई भागने की फिराक में था। पुलिस आरोपी को पिथौरागढ़ ले आई है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को दबोचने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पिथौरागढ़ नगर के सिनेमा लाइन निवासी कमलेश कुमार ने पुलिस में दो करोड़ की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कमलेश कुमार ने कहा था कि उसकी पहचान बाजपुर के गोबरा निवासी कविता से थी। उनका आपस में घर आना जाना था। कविता ने उसे अपने पति जय कुमार से मिलाया था।

जयकुमार और कविता ने शेयर मार्केट में पैसा लगाकर दोगुना करने के बारे में बताया और करीब दो करोड़ की धनराशि अपने और अपने मित्रों के खाते में डलवा दी। इसके बाद दोनों पिथौरागढ़ छोड़कर भाग गए। दोनों ने पैसा नहीं लौटाया।

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआई साेमेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसओजी को शामिल कर संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने सुराग लगाकर जय कुमार के लखनऊ में होने का पता लगा लिया। लखनऊ पहुंची टीम ने सीसीएस एअरपोर्ट से जय कुमार को दबोच लिया।

जयकुमार से धोखाधड़ी में उपयोग किए गए मोबाइल, सिम और एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी को पिथौरागढ़ ले आई है। न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम में कांस्टेबल राजेंद्र शाह, राजेंद्र कुमार और संदीप चंद शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पिथौरागढ़ पुलिस ने पिछले कुछ महीनों में करोड़ों रुपए की ठगी के आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top