Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को दिए आपदा के मद्देनजर अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को दिए आपदा के मद्देनजर अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश

ननीताल जनपद की प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया काठगोदाम के रकसिया, कलसिया और देवखडी क्षेत्र में आई आपदा का निरीक्षण,प्रभावित परिवारों का जाना हालचाल

प्रभावित मंत्री ने प्रभावितों को बांटे आर्थिक सहायता राशि के चेक व राशन किट

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी सहर में आयी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।प्रभारी मंत्री ने काठगोदाम के कलसिया क्षेत्र पहुंची जहां उन्होंने आपदा से प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना ।साथ ही उन्होंने प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किये और राशन किट भी आपदा प्रभावित परिवारों को बांटी।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का पूरी तरह से पालन करे ।उन्होंने सभी अधिकारियों को आपदा के दृष्टिगत अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए।कहा कि सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि कल सांय की अतिवृष्टि से प्रभावित कुल 67 परिवारों (सांय 06 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार ) को अहेतुक राशि के चेक वितरित कर दिए गए है व अन्य प्रभावितों को भी सहायता राशि दिए जाने का कार्य जारी है। इसके साथ ही इंटर कॉलेज काठगोदाम व गुरुद्वारा में रह रहे प्रभावितों का जिला प्रशासन द्वारा हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है जिससे उन्हे किसी प्रकार की दिक्कत न हो। साथ ही प्रभावितों को फ़ूड पैकेट दिए गए है व जिनके मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गए है उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों की लगभग 15 दिन के लिए राहत किट दी जा रही है जिसमें ड्राई राशन, कपड़े, साबुन आदि सामग्री शामिल है। वहीं नगर निगम द्वारा प्रभावितों के लिए आवसीय व्यवस्था की गई है। नगर निगम की टीम द्वारा रकसिया, कलसिया और देवखडी नाले में सफाई का कार्य लगातार जारी है। इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री समीर आर्या जी के साथ ही संबंधित अधिकारी व स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top