Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीआरडी जवानों के मानदेय को लेकर वित्त सचिव से दूरभाष पर की वार्ता, जल्द रुके मानदेय को लेकर बजट जारी करने के दिये निर्देश

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीआरडी जवानों के मानदेय को लेकर वित्त सचिव से दूरभाष पर की वार्ता, जल्द रुके मानदेय को लेकर बजट जारी करने के दिये निर्देश

सभी विभाग समय पर धनराशि का पूर्ण सदुपयोग कर व्यय करना करें सुनिश्चित-रेखा आर्या

जनपद चंपावत की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ली जिला योजना की बैठक, जिला योजना में 58 करोड़ 36 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि हुई अनुमोदित

चंपावत।आज जनपद चंपावत की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने जिला योजना एवं अनुश्रवण समिति की बैठक ली।बैठक में प्रभारी मंत्री ने जनपद चंपावत के विकास कार्यो पर चर्चा तथा अधिकारियों को विकास कार्यो को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश देने के साथ ही विकास कार्यो की प्रगति रिपोर्ट जानी।इस वर्ष जिला योजना के लिए 58 करोड़ 36 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि अनुमोदित की गई है जिसमे की पिछले वर्ष की अपेक्षा 4.35 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है।

जिला योजना की बैठक में प्रभारी मंत्री के सम्मुख जनप्रतिनिधियों द्वारा चंपावत जनपद में कार्यरत पीआरडी स्वयंसेवकों के रुके हुए मानदेय का विषय उठाया गया जिस संबंध मे प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने वित्त सचिव से दूरभाष पर वार्ता कर मानदेय का बजट अतिशीघ्र जारी करने के निर्देश दिए।प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद को एक आदर्श जिले के रूप में विकसित किए जाने हेतु स्वरोजगार परक योजनाओं को बढ़ावा देने के अतिरिक्त विभागों में इस प्रकार की योजनाएं रखी गईं हैं जो 2 वर्ष में पूर्ण हो जाएंगी और जिससे अनावश्यक बजट भी नही बढ़ेगा।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जिला योजनान्तर्गत विभागों को समय पर बजट मिले और समय पर ही खर्च हो और योजनाओं का लाभ आमजन तक समय से पहुंचे। इस उद्देश्य से नियत समय पर आज यह बैठक कर योजनाओं का अनुमोदन किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी प्रस्ताव जनोपयोगी वास्तविकता, व्यवहारिकता हों इसकी जिम्मेदारी जितनी अधिकारियों की है उतनी ही जनप्रतिनिधियों की भी है। उन्होंने कहा कि जनपद चंपावत को आदर्श जिला बनाए जाने हेतु सभी को मिलकर कार्य करना होगा इस हेतु सभी विभाग समय पर धनराशि का पूर्ण सदुपयोग कर व्यय करना सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने कहां की समय पर जिला योजना का अनुमोदन करने का मुख्य उद्देश्य और सरकार की मंशा है कि समय पर विभागों को बजट प्राप्त हो और और समय पर धनराशि व्यय हो ताकि जनता को योजना का उचित लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सभी विभागों का दायित्व है कि वह समय पर धनराशि व्यय करें ताकि जनता को शत प्रतिशत लाभ मिल सके।

बैठक में लोहाघाट विधायक श्री खुशाल सिंह अधिकारी जी, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती ज्योति राय जी,ब्लॉक प्रमुख(पाटी) श्रीमती सुमन लता जी,ब्लॉक प्रमुख(बाराकोट)श्रीमती विनीता फर्त्याल जी,ब्लॉक प्रमुख(चंपावत)श्रीमती रेखा देवी जी,विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी जी,विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक रजवार जी,प्रभारी सचिव श्री चंद्रेश कुमार यादव जी,जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडेय जी,एसपी श्री देवेंद्र पींचा जी,मुख्य विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह जी सहित सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top