Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

बागेश्वर उपचुनाव में 55.44 प्रतिशत हुआ मतदान

बागेश्वर। विधानसभा उप चुनाव के पांचों प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। उप चुनाव में 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ है। बुधवार को पीठासीन अधिकारियों की डायरी से मिलान करने के बाद वास्तविक मतदान के आंकड़े सामने आएंगे। 1673 पोस्टल बैलेट भी जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंच गए हैं। इससे मतदान प्रतिशत में इजाफा होगा। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बागेश्वर विधानसभा सीट पर 60.68 प्रतिशत मतदान हुआ था।

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अनुराधा पाल ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। मंगलवार सुबह ठीक सात बजे से जिले के 188 मतदेय स्थलों में मतदान शुरू हो गया था। उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलेट जुड़ने के बाद मत प्रतिशत में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार को पीठासीन अधिकारियों की डायरी से मिलान के बाद मतदान प्रतिशत की स्थिति पूरी तरह से साफ होगी। उन्होंने यह भी बताया कि 188 पोलिंग पार्टियों में से 30 पोलिंग पार्टियां जिला मुख्यालय पहुंच गई हैं। 30 ईवीएम मशीन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में स्ट्रांग रूम में रखवा दी गई है। देर रात तक कुछ और पोलिंग पार्टियों के जिला मुख्यालय पहुंचने की उम्मीद है। बुधवार को सभी पोलिंग पार्टियां जिला मुख्यालय पहुंच जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top