Headline
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या

भाग्यश्री की बेटी अवंतिका की पहली फिल्म की शूटिंग शुरू

मुंबई।बीती सदी के सुपरहिट सितारों की बेटियों के हिंदी फिल्मों में कदम रखने की कड़ी में एक नया नाम जुड़ा है फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से शोहरत का सातवां आसमान नापने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री की बेटी अवंतिका का। अवंतिका की पहली फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो गई है। महीने भर चलने वाली शूटिंग में ही पूरी फिल्म पूरी कर लेने की इसके मेकर्स की योजना है। अवंतिका की इस पहली फिल्म का नाम है, ‘यू शेप की गली’। भाग्यश्री हाल ही में अपने बेटे अभिमन्यु और पति हिमालय के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई थीं और जल्द ही उनकी एक फिल्म ‘छत्रपति’ भी रिलीज होने जा रही है।

फिल्म में होंगे ये भी सितारे

अविनाश दास निर्देशित फिल्म ‘यू शेप की गली’ के बाकी सितारों में सुशांत सिंह, नमिता सिंह और इश्तियाक खान जैसे चर्चित कलाकार शामिल हैं। फिल्म का संगीत अमाल मलिक तैयार करने के काम में जुट गए हैं।

‘यू शेप की गली’ से अवंतिका का डेब्यू

फिल्म ‘यू शेप की गली’ एक रोमांटिक संगीतमय फिल्म बताई जा रही है जो एक सोशल ड्रामा कहानी है। फिल्म के निर्देशक हैं अविनाश दास जिन्होंने हाल ही में नेशनल अवार्ड विनर उषा जाधव के साथ अपनी एक फिल्म झारखंड में पूरी की है। ‘यू शेप की गली’ में अवंतिका के हीरो होंगे विवान शाह। उनके किरदार का नाम फिल्म में हरिया है और वहीं अवंतिका फिल्म में शबनम के किरदार में दिखेंगी। फिल्म में अभिनेता जावेद जाफरी की भी एक खास भूमिका बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top