Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

भाजपा, उत्तराखंड सहित पूरे देश में 7 मार्च को मनायेगी जन औषधि दिवस, सस्ती व अच्छी दवाओं को लेकर करेगी जन जागरण

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड सहित पूरे देश में 7 मार्च को जन औषधि दिवस मनाएगी और जन औषधि केंद्रों पर मिलने वाली सस्ती व अच्छी जेनरिक दवाइयों के प्रयोग को लेकर जन जागरण करेगी।

यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और भाजपा स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के प्रदेश सह संयोजक डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया की देश में 7 मार्च को जन औषधि दिवस मनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड सहित पूरे देश में है इस दिवस को मनायेगी। इस दिन पार्टी द्वारा विभिन्न स्थानों पर जन जागरण कार्यक्रम किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणा से देश में जन सामान्य को सस्ती और अच्छी दवाइयां उपलब्ध कराने तथा लोगों पर इलाज का आर्थिक बोझ कम करने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। लोग इन दवाओं का अधिक से अधिक प्रयोग करें व महंगी ब्रेंडड के विकल्प के रूप इनका प्रयोग करें इस हेतु 7 मार्च को जन औषधि दिवस पर कई कार्य क्रम किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में भाजपा स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की वर्चुअल राष्ट्रीय बैठक हुई जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शिव प्रकाश और राष्ट्रीय महामंत्री व अभियान के राष्ट्रीय संयोजक तरुण चुग का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इसी क्रम में उत्तराखंड स्तर पर प्रदेश बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री सुरेश भट और उनका स्वयं का संबोधन हुआ व आई टी प्रदेश संयोजक प्रदेश टीम के आई टी प्रमुख ने महत्वपूर्ण जानकारियां दी। बैठक में तय किया गया की देश व प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर 7 मार्च को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें लोगों से संपर्क, गोष्ठियां, साहित्य वितरण, मीडिया व सोशल मीडिया में जानकारी प्रेषण, लाभार्थियों के अनुभव जानने जन औषधि केंद्रों पर संचालकों का सम्मान आदि शामिल है आयोजित किये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संचालित जन औषधि केन्द्र आमजन के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी योजना है और इससे आम लोगों पर दवाओं के खर्च का भार काफी कम हो रहा है। डॉ भसीन ने कहा कि वे स्वयं इन दवाओं का प्रयोग करते हैं। इनकी कीमत बहुत कम है और गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top