Headline
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई

भाजपा महानगर ने निकाली नकल विरोधी कानून को लेकर युवा आभार रैली, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दिखाई हरी झंडी

देहरादून। आज देहरादून बीजेपी महानगर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लागू किये गए सबसे सख्त नकल विरोधी कानून को लेकर धन्यवाद रैली निकाली।रैली को प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के पक्ष नारेबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह अपने सभी युवाओं से कहना चाहती हैं कि हमारी सरकार आपके हितों के लिए सदैव खड़ी है और आप सभी के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नही होने दिया जाएगा।इस कानून से आप सभी के हित सुरक्षित होंगे और नकल करने व कराने वाले सलाखों के पीछे होंगे।कहा कि उत्तराखंड देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां नकल करने और करवाने वाले के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस कानून को लागू करने से मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि वह युवाओं के हितैषी हैं। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस युवाओं को गुमराह कर रही है जबकि प्रदेश सरकार युवाओं के साथ है। युवाओं को मुख्यमंत्री पर भरोसा रखना चाहिए। भाजपा सरकार में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।

उन्होंने कहा कांग्रेस शासनकाल में युवाओं की कोई सुनवाई नहीं होती थी। अब युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए राज्य में नकल विरोधी कठोर कानून बना है, लेकिन उसको विपक्ष पचा नहीं पा रहा है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी,भाजयुमो उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी जी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top