Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा

नई दिल्ली। टीम इंडिया नए साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच के साथ करेगी। यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े मैदान पर खेला जाएगा। फैंस को उम्मीद है कि साल के इस पहले मुकाबले में मौसम किसी तरह की बाधा न बने और उन्हें एक फुल मैच देखने का मौका मिले। रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम इंडिया इस सीरीज में हार्दिक के नेतृत्व में उतरेगी और ईशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ जैसे बल्लेबाजों के पास खुद को साबित करने का मौका होगा

मुंबई के मौसम की बात करें तो बारिश की संभावना न के बराबर है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 3 जनवरी का तापमान 25-27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मंगलवार को बारिश की कोई भी संभावना नहीं है इसलिए फैंस को एक रोमांचक मैच बिना किसी बाधा के देखने को मिलेगा। आर्द्रता की बात करें तो यह 60 प्रतिशत रहेगी और आसमान में 45 प्रतिशत बादल छाए रहने की उम्मीद है।

आज कल पिच देखकर टीम के प्लेइंग इलेवन बदल जाते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी यही हुआ था, जब पिच देखने के बाद पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच रहे कुलदीप के स्थान पर जयदेव उनादकट को शामिल कर लिया गया था। इसलिए पिच की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है। वानखेड़े की बात करें तो यहां तेज और स्पिन दोनों गेंदबाजों को मदद मिलेगी। यहां की पिच पर रन खूब बनते हैं इसलिए एक बड़े स्कोर वाला मैच देखने को मिल सकता है। शाम में ओस की समस्या रहेगी इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। यहां 7 में से 5 मौकों पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top