Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

भारत बॉन्ड ईटीएफ का चौथा चरण दिसंबर में शुरू होने की संभावना

नई दिल्ली।  सरकार दिसंबर में देश के पहले कॉरपोरेट बॉन्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड भारत बॉन्ड (ईटीएफ) का चौथी चरण शुरू करने की योजना बना रही है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसके जरिए जुटाई गई पूंजी का उपयोग सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (सीपीएसई) द्वारा पूंजीगत व्यय के लिए किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी हम सीपीएसई के साथ चर्चा और उनकी जरूरतों का आकलन कर रहे हैं। भारत बॉन्ड ईटीएफ की चौथी किस्त या चरण के लिए निर्गम का आकार पिछले साल के आकार के करीब हो सकता है।” सरकार ने पिछले साल दिसंबर में 1,000 करोड़ रुपए का तीसरा चरण पेश किया था। इस दौरान इसे 6,200 करोड़ रुपए की बोलियों के साथ 6.2 गुना अधिक अभिदान मिला था। वर्ष 2019 में बॉन्ड ईटीएफ की पहली पेशकश की गई थी। सीपीएसई को इसके जरिए 12,400 करोड़ रुपए जुटाने में मदद मिली।

इसने दूसरे और तीसरे चरण में क्रमश:

11,000 करोड़ रुपए और 6,200 करोड़ रुपए जुटाए थे। ईटीएफ ने अबतक अपनी तीन पेशकशों में 29,600 करोड़ रुपए जुटाए हैं। भारत बॉन्ड ईटीएफ केवल सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के ‘एएए’ रेटिंग वाले बॉन्ड में निवेश करता है। एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट इस योजना की पूंजी प्रबंधक है। ईटीएफ के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां 2019 से शुरू होने के बाद से अब तक 50,000 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गई हैं। वर्तमान में ईटीएफ के लिए पांच भिन्न-भिन्न परिपक्वता अवधि हैं…2023, 2025, 2030, 2031 और 2032…।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top