Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया विभागों का बंटवारा, देवेंद्र फडणवीस को मिले बड़े मंत्रालय

[ad_1]

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लगभग डेढ़ महीने बाद रविवार को मंत्रिपरिषद में विभागों का बंटवारा करने की घोषणा की है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह, वित्त और योजना, कानून-न्याय, जल संसाधन, कमान क्षेत्र विकास, आवास, ऊर्जा, प्रोटोकॉल विभाग जैसे प्रमुख मंत्रालय सौंपे हैं। शिंदे ने अपने पास प्रशासन, शहरी विकास, सूचना और जनसंपर्क, लोक निर्माण विभाग रखे हैं। महाराष्ट्र में सियाथी उथल-पुथल के साथ 30 जून को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद 09 अगस्त को 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. इसमें भाजपा-शिंदे गुट से 9-9 विधायक मंत्री बने थे। मुंबई के राजभवन में एक भव्य समारोह में शपथ ग्रहण समारोह हुआ था। अब इन्हीं के बीच विभागों का बंटवारा किया गया है। आवंटित इन सभी विभागों की घोषणा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की मंजूरी के बाद की गई है।

वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल को उच्च और तकनीकी शिक्षा, कपड़ा उद्योग और संसदीय कार्य आवंटित किये गए हैं। रविंद्र चव्हाण को लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यमों को छोड़कर), खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय सौंपा गया है। भाजपा नेताओं को आवंटित अन्य प्रमुख विभागों में गिरीश महाजन को ग्राम विकास और पंचायती राज विकास, चिकित्सा शिक्षा, खेल और युवा कल्याण के प्रमुख बनाया गया है। श्रम विभाग के नेतृत्व में सुरेश खाड़े के साथ मंगल प्रभात लोढ़ा को पर्यटन, कौशल विकास और उद्यमिता और महिला तथा बाल विकास के प्रमुख बनाया गया है। राधाकृष्ण विखे को राजस्व विभाग, पशुपालन और डेयरी विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

सांस्कृतिक, आदिवासी विकास और पिछड़ा वर्ग विभाग इन्हें मिला
वानिकी, सांस्कृतिक गतिविधियों और मत्स्य पालन विभाग सुधीर मुनगंटीवार को मिला हसैं. आदिवासी विकास विजयकुमार गावित और सहकारिता, अन्य पिछड़ा व बहुजन कल्याण विभाग अतुल सावे को दिया गया है। बंदरगाह और खनन विभाग दादा भुसे को आवंटित किया गया है। शंभूराजे देसाई को आबकारी विभाग, संदीपन भुमरे को रोजगार गारंटी योजना एवं बागवानी विभाग सौंपा गया है। उदय सामंत को उद्योग विभाग दिया गया है। तानाजी सावंत को लोक स्वास्थ्य और कल्याण विभाग सौंपा गया है। अब्दुल सत्तार को कृषि विभाग और दीपक केसरकर को स्कूली शिक्षा-मराठी भाषा विभाग दिया गया है। गुलाबराव पाटिल को जलापूर्ति और स्वच्छता, संजय राठौड़ को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग आवंटित हुआ है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top