Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

यूक्रेनी बिजनेस टायकून के घर पर रूस ने गिराई मिसाइल, पत्नी समेत हो गई मौत

[ad_1]

कीव। रूस और यूक्रेन का युद्ध जारी है। रूस ने अब यूक्रेन के सबसे अमीर लोगों में से एक उद्योगपति को मार डाला है। यूक्रेन के बिजनेसमैन और उनकी पत्नी की रूस के मिसाइल हमले में मौत हो गई। बिजनेसमैन का नाम ओलेक्सी वडातुर्स्की है। ये 74 साल के थे। ओलेक्सी यूक्रेन की दूसरी सबसे बड़ी अनाज निर्यातक कंपनी निबुलोन के संस्थापक और मालिक थे। वह लगभग 34 अरब रुपए की संपत्ति के मालिक थे। उन्हें हीरो ऑफ यूक्रेन पुरस्कार भी दिया जा चुका है।

रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर मायकोलाइव में उनके घर पर मिसाइल से हमला किया। मिसाइल ने सीधे उनके बेडरूम में हिट किया, जिसमें ओलेक्सी और उनकी पत्नी रायसा की मृत्यु हो गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने ओलेक्सी की मृत्यु को एक बड़ी क्षति बताया। जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोडोल्यक ने कहा कि मिसाइल सीधे बिजनेसमैन के बेडरूम में आकर गिरी। उन्होंने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं कि रूसी युद्धपोत ने सीधे तौर पर टार्गेट बना कर हमला किया।

मायकोलाइव के गवर्नर ने ओलेक्सी की मौत पर कहा कि कृषि और जहाज निर्माण उद्योग के विकास में उनका अमूल्य योगदान रहा है। सबसे बड़े अनाज निर्यातक कंपनी के मालिक की मृत्यु एक ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही रूस और यूक्रेन के बीच संयुक्त राष्ट्र ने एक समझौता कराया था। ये समझौता दुनिया को भुखमरी से बचाने के लिए था, जिसके मुताबिक रूस किसी भी अनाज से भरे यूक्रेनी जहाज को टार्गेट नहीं करेगा और गेहूं का निर्यात शुरू रखने देगा।

समझौते के बाद गेहूं निर्यात को देखने के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की भी ओडेशा बंदरगाह गए थे। यहां उन्होंने कहा था, युद्ध की शुरुआत के बाद पहले जहाज को अनाज से भरा जा रहा है। बंदरगाह काम कर रहा है। हमारा पक्ष पूरी तरह तैयार है। तुर्की और संयुक्त राष्ट्र को भी इस बारे में बता दिया गया है, ताकि वे सुरक्षा की गारंटी दें। हालांकि जहाज अभी भी बंदरगाह से रवाना नहीं हो सका है। यूक्रेन ने इससे पहले आरोप लगाया था कि रूस गेहूं की चोरी कर रहा है और क्रीमिया के रास्ते निर्यात कर रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top