Headline
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

योग महोत्सव के पाँचवें दिन योग और आयुर्वेद पर हुई चर्चा,नाड़ी परीक्षण में विशेष रुचि दिखा रहे पर्यटक

ऋषिकेश।ऋषिकेश में आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव’ के पाँचवें दिन रविवार सुबह बड़ी संख्या में लोग योग साधना करने के लिए पहुँचे। प्रातः कालीन सत्र में सभी 6 योग संस्थानों द्वारा योग साधकों को योग अभ्यास कराया गया। इसके बाद द्वितीय सत्र में ब्रह्मकुमारी की ओर से प्रांगण में मौजूद लोगों को शरीर और मन को शांति प्रदान करने हेतु प्रणायाम एवं आसान की विस्तृत जानकारी दी गई। योग महोत्सव में प्रतिदिन आयुर्वेद महाविद्यालय की ओर से नाड़ी परीक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है, नाड़ी परीक्षण में लोग की काफी रुचि दिखाई रही है।

हास्य योग सत्र के दौरान डॉ. मनोज रंगढ़ ने हास्य योग के विभिन्न विषयों की जानकारी दी। चौथे सत्र में “आयुर्वेद – जीवन का विज्ञान” विषय पर परिचर्चा सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में पंचकर्म पर डॉ. जेपी नौटियाल, मर्म चिकित्सा पर प्रोफेसर सुनील जोशी, गर्भाधान संस्कार पर डॉ. संजीवन देवधर एवं आयुर्वेद विषय पर प्रो. एचएम चंदोला ने विशेषज्ञता राय रखी। कार्यक्रम के अलगे सत्र में ईशा फाउंडेशन के सिद्धार्थ भान द्वारा जीवन में तनाव दूर करने के लिए योग एवं प्राणायाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान संकीर्तन का आयोजन भी किया गया।

योग महोत्सव के चौथे दिन शनिवार की रात्रि आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मा. पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान लेज़र शो का आयोजन किया गया और साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाचली लोक बैंड ने अपनी प्रस्तुतियां दी। हिमाचली लोग बैंड ने अपनी धुनों पर प्रांगण में मौजूद लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top